बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है और इसमें रणबीर कपूर, श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा भी एक्टर की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। 'रामायण पार्ट 1' के अलावा रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों में 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' शामिल हैं। संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' की पहली झलक का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर भी नई जानकारी सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इसका टीजर कब रिलीज होगा?

रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ आएगा 'लव एंड वॉर' का टीजर

'लव एंड वॉर' के टीजर को लेकर पहले अपडेट सामने आ रही थी कि इस फिल्म का टीजर रणबीर कपूर के बर्थडे यानी 28 सितंबर को रिलीज होगा, लेकिन अब नई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थियेटर्स में 'रामायण' के साथ ही 'लव एंड वॉर' का टीजर दिखाया जाएगा। हालांकि, अभी इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नही किया गया है। बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है और इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह

पहली बार दिखेगी रणबीर, आलिया और विक्की की तिगड़ी

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिगड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी। इस फिल्म की रिलीज डेट लंबे समय से आगे बढ़ रही है। पहले इसके दिसंबर 2025 में रिलीज होने की खबरें थीं। इसके बाद फिल्म के इस साल रिलीज होने की जानकारी सामने आई। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे संजय लीला भंसाली के बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ट्रेलर दिसंबर 2026 में आउट होगा। इसी बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल में आने की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।