आज 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के चाहने वालों के लिए यह शुक्रवार एकदम खास रहने वाला है। जहां पहले से ही थियेटर्स में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा देखने को मिल रहा है, वहीं आज 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'रणबाली' भी रिलीज हो चुकी है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित पीरियड-ड्रामा, एक्शन फिल्म 'राणाबली' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। शादी के बाद रश्मिका और विजय पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। ऑडियंस जहां विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री को पसंद कर रही है, वहीं फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले से निराश होकर थियेटर से बाहर निकल रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स क्या रिएक्शंस दे रहे हैं?

Ranabaali X Review: कैसी है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म?

इस फिल्म को लेकर जितना बज था, इसे उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में रश्मिका की ओवर एक्टिंग और विजय की एक्टिंग अच्छी है, लेकिन इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना किसी टॉर्चर से कम नहीं है।

Ranabaali की कहानी कैसी है?

इस फिल्म को ज्यादातर ऑडियंस ने नेगेटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने तो पूरी फिल्म को ही निराशाजनक बताया है और कहा है कि फिल्म में कहानी के नाम पर कुछ नहीं है और इसे देखना भी मुश्किल है। 

विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री है शानदार

इस फिल्म में विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री को फैंस बेहतरीन बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फर्स्ट हाफ में दोनों केमिस्ट्री बहुत प्यारी है और यही एक वजह है जिसके चलते आप फिल्म को देख पाएंगे।

फिल्म की धीमी रफ्तार बनी परेशानी?

इस फिल्म का एक नेगेटिव प्वॉइंट इसका ज्यादा स्क्रीनटाइम और धीमी रफ्तार है। ऑडियंस की मानें तो फिल्म में कई बेकार के सीन्स और एक्शन डाला गया है, जो इसे और बोरिंग बनाते हैं।

रणबाली फिल्म की कहानी क्या है?


यह फिल्म साल 1876 से 1878 के बीच मद्रास में पड़े भयानक अकाल पर आधारित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा नाम के एक ऐसे योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो ब्रिटिश सत्ता से गांव के लिए रक्षा के लिए लड़ता है, वहीं रश्मिका उनकी पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। विजय का किरदार असल में उन स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में ज्यादा नाम और पहचान नहीं मिल पाई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।