रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी और दशहरे से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है। आज इस फिल्म का एक और ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने 'रामायण' का पहला ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज किया था और इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, दूसरा ट्रेलर हर मुकाबले में पहले वाले से जबरदस्त है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेलर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।
'रामायण' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
आज यानी 15 अक्टूबर से सोनी पिक्चर्स ने 'रामायण' के इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत की है और इसी के तहत आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर की शुरुआत में रावण का खूंखार अवतार दिख रहा है और श्रीराम असुरों का विनाश करने की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में रावण के रूप में यश की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। यश की एक्टिंग काफी जबरदस्त है। वह कहते हैं कि तीनों लोकों में अब एक ही राज होगा। इसके बाद एक वॉइस ओवर आता है, "तब धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मानव अवतार लिया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में।" इसके बाद रणबीर कपूर (श्रीराम) नजर आते हैं। वह कहते हैं, "अगर यही मेरा भाग्य है, तो तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा।" बता दें कि इस नए ट्रेलर में देवराज इंद्र और जटायु की झलक भी देखने को मिल रही है।
फैंस बोले वाकई 4000 करोड़ी है फिल्म
इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए तैयार हुआ 2 मिनट 23 सेकेंड का यह ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह ट्रेलर पहले रिलीज हुए ट्रेलर की तुलना में बहुत जबरदस्त है। रावण का रौद्र रूप और राम का दिव्य अवतार ट्रेलर की जान है। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। इस नए ट्रेलर में भव्य सोने की नगरी (लंका) का वीएफएक्स काम, लाइटिंग और बाकी सभी सीन्स काफी दमदार है, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं कि वाकई समझ आ रहा है कि फिल्म को 4000 करोड़ में बनाया गया है। कई यूजर्स इसे मास्टरपीस बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे कहते हैं असली इंडियन सिनेमा।
रामायण की स्टारकास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर ने श्रीराम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान, लारा दत्ता ने कैकेयी, अरुण गोविल ने राजा दशरथ, रकुलप्रीत सिंह ने शूर्पनखा, शीबा चड्ढा ने मंथरा और इंदिरा कृष्णन ने कौशल्या का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें- Ramayana की रिलीज डेट में बदलाव, दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
