'रामायण पार्ट 1' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है और मेकर्स ग्लोबल लेवल पर इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। मंगलवार, 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई और विदेशी ऑडियंस ने धूमधाम से उनका स्वागत किया। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा और फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। इस प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। चलिए आप भी इन पर नजर डाल लीजिए।
देसी अंदाज में नजर आई 'रामायण' की स्टारकास्ट
इस इवेंट में 'रामायण' फिल्म के सभी सितारे ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे और सभी का मन मोह लिया। श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर आइवरी रंग की जैकेट और काली पैंट में इवेंट में पहुंचे। वहीं माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने पिंक साड़ी को चुना और रावण का किरदार निभा रहे यश ऑल ब्लैक कलर लुक में नजर आए। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।
यश को देख लोगों ने 'रावण' के लगाए नारे
इस इवेंट में यश अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और उन्हें देखते ही फैंस ने 'रावण-रावण' के नारे लगाए। यश ने यहां कन्नड़ में फैंस को ग्रीट किया। इसके अलावा कुछ और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें रणबीर कपूर को देखकर फैंस 'जय श्रीराम' के नारे लगाने लगे और रणबीर-साई पल्लवी का भव्य स्वागत भी किया गया। इस इवेंट में यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी मीडिया से बात करते और फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाते भी नजर आए। जहां रणबीर, साई पल्लवी और यश इस इवेंट का हिस्सा बने, वहीं रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह और बाकी स्टारकास्ट इवेंट में नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें- Ramayana के 'मंगल रंग' गाने में सूफी-स्टाइल संगीत पर भड़के लोग, बोले- 'कुन फया कुन' वाला फॉर्मूला यहां फिट मत करो
कब रिलीज हो रही है 'रामायण पार्ट 1'?
'रामायण पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरेटनमेंट सेक्शन से।
