Ramayana Box Office Collection: दिवाली खत्म हुई तो सबको लगा अब फिल्मों की कमाई धीमी हो जाएगी, लेकिन डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने सबको गलत साबित कर दिया। सोमवार को भी थिएटर में भीड़ ऐसी थी जैसे संडे हो। 5वें दिन फिल्म ने इतनी कमाई कर दी कि बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूट गए।
फिल्म रामायण ने सोमवार को की बंपर कमाई
रणबीर कपूर की रामायण का जादू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। दिवाली की वजह से बीच में कमाई थोड़ी कम हुई थी, लेकिन मंडे आते ही फिल्म ने फिर से उड़ान भर ली। अब इस फिल्म को लेकर हर किसी की जबान पर बस एक ही सवाल है कि यह ये फिल्म कहां तक जाएगी।
सोमवार को मचा तहलका, डे 5 कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को यानी 5वें दिन रामायण ने 93.49 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। इस दिन फिल्म 22,018 शोज में चली और थिएटर में 63.2% ऑक्यूपेंसी रही। मतलब सोमवार को भी लोग टिकट लेकर फिल्म देखने पहुंचे थे। इस कमाई के बाद फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 332.34 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 395.52 करोड़ रुपये हो गया है।
Photo Credit: IMDB
वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ पार
सिर्फ इंडिया में ही नहीं, दुनिया भर में भी रामायण धमाल मचा रही है। फिल्म ने 4 दिन में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। सोमवार के वर्ल्डवाइड आंकड़े अभी आने बाकी हैं, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म बहुत जल्द 600 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी।
एक नजर में देखें कलेक्शन:
नेट इंडिया कलेक्शन: 332.34 करोड़ रुपये
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 395.52 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 500 करोड़ रुपये से ज्यादा
Photo Credit: IMDB
क्यों पसंद कर रहे हैं लोग रामायण?
लोगों को फिल्म के विजुअल बहुत पसंद आ रहे हैं। रामायण को बड़े पर्दे पर देखना लोगों के लिए एक अलग अनुभव है। रणबीर कपूर का राम वाला लुक और यश का रावण वाला अवतार लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सब परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। दिवाली के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है।
अब क्या होगा आगे?
अब सबकी नजर दूसरे हफ्ते पर रहेगी। अगर यह फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही तो ये साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 पर आने वाला है। पहले पार्ट के सक्सेस के बाद दूसरे पार्ट का इंतजार और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- राम बन रणभूमि में उतरे रणबीर, यश के रावण अवतार ने जीता दिल, कैसी है नितेश तिवारी की 'रामायण'? पढ़ें रिव्यू
5 नवंबर को आई थी रामायण
रामायण फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे बड़े सितारे हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। नमित मल्होत्रा और यश ने इस फिल्म को बनाया है। ये फिल्म वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। ये दो पार्ट में बनेगी। अभी पहला पार्ट आया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम बने हैं। साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं। यश रावण बने हैं। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं। इसके अलावा, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी फिल्म में हैं।
Photo Credit: IMDB
अगर आपने अभी तक रामायण फिल्म नहीं देखी है, तो इसे फोन पर देखने की गलती मत कीजिएगा। ये फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है क्योंकि रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन है जो थिएटर में ही महसूस होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1794287050173_m.webp)