रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी और जब श्रीराम और सीता की कहानी पर्दे पर उतरी, तो इस फिल्म पर खूब 'धनवर्षा' हुई। इस पौराणिक फिल्म को सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी ऑडियंस से भी प्यार मिल रहा है। 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1228 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और नॉर्थ-साउथ से लेकर देश-विदेश तक फिल्म गर्दा उड़ा रही है। चलिए आपको इस फिल्म के कलेक्शन की पूरी जानकारी देते हैं।

1200 करोड़ पार हुई 'रामायण' की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की कमाई 1200 करोड़ पार हो गई है। फिल्म ने कल शनिवार को यानी रिलीज के 10वें दिन 23,351 शोज के जरिए 72.90 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹819.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹685.60 करोड़ हो गया है। वहीं विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹30.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹408.50 करोड़ तक पहुंच गया है और इस तरह फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,228.00 करोड़ हो गया है।

'रामायण' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही धुआंधार कमाई कर रही है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अगर इसी रफ्तार से यह कमाई करती रही, तो जल्द ही फिल्म 2000 करोड़ क्लब में भी जगह बना लेगी।

रामायण  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
डे 1 (5 नवंबर, गुरुवार) 64.85 करोड़
डे 2 ( 6 नवंबर,शुक्रवार) 48.05 करोड़
डे 3 (7 नवंबर, शनिवार) 69.80 करोड़
डे 4 (8 नवंबर, रविवार) 56.15 करोड़
डे 5 (9 नवंबर, सोमवार) 107.50 करोड़
डे 6 (10 नवंबर, मंगलवार) 94.10 करोड़
डे 7 (11 नवंबर, बुधवार) 70.65 करोड़
डे 8 (12 नवंबर, गुरुवार) 53.50 करोड़
डे 9 (13 नवंबर, शुक्रवार) 48.10 करोड़
डे 10 (14 नवंबर, शनिवार) 72.90 करोड़
कुल कलेक्शन (भारत में नेट) 685.60 करोड़ (शनिवार रात तक)

यह भी पढ़ें- Ramayana के 'मंगल रंग' गाने में सूफी-स्टाइल संगीत पर भड़के लोग, बोले- 'कुन फया कुन' वाला फॉर्मूला यहां फिट मत करो

रामायण के बारे में

'रामायण' एक पौराणिक फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, श्रीराम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में हैं। इसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुआ है और इसका दूसरा पार्ट साल 2028 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर और साई के अलावा, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल लीड रोल में हैं।


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।