रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है और दशहरे के दिन से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेकर्स फिल्म को ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसी बीच फिल्म एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ रही हैं। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग तय रिलीज डेट से लगभग 15 दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को शुरू कर दी थी और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 100 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में कमाए 20 करोड़
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में कल 25 अक्टूबर की रात तक दुनियाभर में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और एडवांस बुकिंग में इसके हिंदी वर्जन में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने भारत में 2 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और प्री-सेल में हुई कमाई में हिंदी वर्जन का 87 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें कि फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है और विदेशों में भी इसे एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका में इसके 'पेड प्रिव्यू' रखे गए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पेड प्रिव्यू के लिए फिल्म के लगभग 550,000 डॉलर के टिकट बिक चुके हैं।
क्या 100 करोड़ से ओपनिंग करेगी फिल्म?
नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और इसे एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के 100 करोड़ से ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है। फिल्म में कई बड़े सितारे हैं और इसे लगभग 4000 करोड़ के बजट में बनाया गया है, ऐसे में इससे उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। अगर यह फिल्म 100 करोड़ से ओपनिंग करती है तो 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'टॉक्सिक' के बाद यश की यह तीसरी फिल्म होगी, जो पहले ही दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
'रामायण' का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
'रामायण' फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है। फिल्म के दो ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इससे जुड़ी कुछ बातों को लेकर फैंस नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' OTT पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? थियेटर रिलीज से पहले ही सामने आया बड़ा अपडेट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
