बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर सुर्खियों में हैं। 29 सितंबर को इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है, जिसे फैंस के खूब प्यार दिया। इस फिल्म में राजकुमार राव, उज्जवल निकम का ही रोल निभा रहे हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। उज्जवल निकम मुंबई के 26/11 टेरर अटैक केस में सरकारी वकील थे। यूं तो 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर कई फिल्में और ओटीटी सीरीज बन चुकी हैं, लेकिन यह फिल्म कुछ अलग और दमदार लग रही है। आज फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। विशाल मिश्रा की आवाज में 'मेरे रहते...' सॉन्ग कुछ ही देर पहले आउट हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि इस गाने में क्या कुछ खास है?
'प्रहार' फिल्म का गाना 'मेरे रहते' हुआ रिलीज
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को लेकर जबरदस्त बज है। इस फिल्म का पहला गाना 'मेरे रहते...' कुछ देर पहले आउट हुआ है। मेकर्स की तरफ से इस गाने को एक दमदार कैप्शन के साथ रिलीज किया गया है, जो फिल्म की मुख्य लड़ाई के अनोखे अंदाज को दिखाता है। कैप्शन में लिखा है, "सरहद पर नहीं, अदालत में लड़ी गई देश के लिए एक जंग।" विशाल मिश्रा की आवाज में दिल छू लेने वाला यह गाना 'मेरे रहते' उज्ज्वल निकम की इंसाफ की लड़ाई के पीछे छिपे इमोशनल पहलू और उनके देशप्रेम को उजागर करता नजर आता है।
यह भी पढ़ें- Prahaar Trailer Out: उज्ज्वल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव, कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील की अनसुनी कहानी
'प्रहार' फिल्म की कास्ट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर लीड रोल में हैं। फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है।
'प्रहार' फिल्म कब होगी रिलीज?
राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। दशहरे के लंबे वीकेंड पर 'प्रहार' के अलावा 'नई नवेली' और 'रफ्तार' फिल्म भी रिलीज होंगी। 'नई नवेली' में जहां यामी गौतम लीड रोल में हैं, वहीं 'रफ्तार' फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं। ऐसे में राजकुमार राव का क्लैश उन्हीं की फिल्म से होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, 'डायन भाभी' बनकर मचाएंगी धमाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
