बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अलग-अलग तरह के रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं और अब वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। यामी गौतम हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' में डायन भाभी के रोल में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर काफी बज है और जबसे 'डायन भाभी' के तौर पर यामी गौतम का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, तभी से फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेलर में क्या कुछ खास है?
'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर आउट हो गया है। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "देवियों और सज्जनों, याद है न क्या कहा था? बड़ा सोचो...#NayyiNavelli ट्रेलर आउट हो गया है। 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।"
'नई नवेली' के ट्रेलर में क्या है खास?
फिल्म में यामी गौतम 'मोहिनी' का किरदार निभा रही हैं, जो मेरठ के एक परिवार में बहू बनकर कदम रखती हैं। यहां उनके देवर को शक है कि भाभी (मोहिनी) डायन है और वह उसके राज का खुलासा करने के लिए अलग-अलग तरकीब लगाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पहले यामी गौतम एक सर्वगुण संपन्न बहू के रूप में परिवार में अपनी जगह बनाती हैं, लेकिन जब उनका देवर उनकी सच्चाई परिवार के सामने ला देता है, तो वह अपने डायन अवतार में सामने आती है। इसके बाद हंसी और डर का जबरदस्त तड़का लगता है, जो आपको हंसने और डरने पर मजबूर कर देगा। ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो बहुत मजेदार हैं। ट्रेलर में आपको कॉमेडी, एक्शन और फैंटेंसी का मेल देखने को मिल रहा है। यामी गौतम एक बार फिर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं।
यह भी पढ़ें- रोमांटिक हीरोइन से सीधे 'डायन'! विक्की डोनर से नई नवेली तक कितना बदला यामी गौतम का रोल?
'नई नवेली' की स्टारकास्ट
फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी और नीरज सिंह लीड रोल में हैं। इसे बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
फैंस को पसंद आ रहा है 'नई नवेली' का ट्रेलर
'नई नवेली' का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि यह फिल्म जबरदस्त हिट होगी और यामी गौतम इस तरह के रोल में श्रद्धा कपूर को टक्कर दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा- यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- फाइनली कुछ नया देखने को मिलेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
