यामी गौतम स्टारर 'नई नवेली' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसमें यामी गौतम एक डायन के रोल में हैं। अगस्त महीने में मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्टर रिलीज करके फिल्म का ऐलान किया था और अब फाइनली इसका टीजर भी सामने आ चुका है। पोस्टर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज था। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसका टीजर काफी मजेदार है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चलिए इसके टीजर पर नजर डाल लीजिए।
'नई नवेली' का धांसू टीजर रिलीज
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में यामी मेरठ के एक साधारण परिवार की ऐसी नई नवेली बहू मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो असल में डायन है। टीजर में जबरदस्त हॉरर और कॉमेडी का तड़का है, जो आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी। टीजर की शुरुआत में एक शख्स डरते हुए यामी गौतम के बारे में पूरे परिवार को बताते हुए कहता है, "भाभी डायन हैं..." इसके बाद यामी गौतम का एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है। वह कहती हैं, "बस डायन...2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत तो मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं।" इसके बाद टीजर में कई धमाकेदार सीन हैं और यामी जबरदस्त एक्टिंग करती दिख रही हैं।
क्या श्रद्धा कपूर को टक्कर दे पाएंगी यामी गौतम?
श्रद्धा कपूर ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' में रहस्यमयी चुड़ैल का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में खास छाप छोड़ी हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं और इस तरह के किरदारों में श्रद्धा अपना लोहा मनवा चुकी हैं। ऐसे में जब यामी गौतम इस तरह के रोल में उतर रही हैं, तो उनकी श्रद्धा कपूर से तुलना होना तो लाजमी है। अब देखना होगा कि क्या वह भी इस रोल में खुद को साबित कर पाएंगी?
'नई नवेली' के टीजर को फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' के टीजर को फैंस शानदार रिएक्शंस दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह फैमिली एंटरटनेर सुपरहिट होने वाली है। फिल्म में यामी की कहानी और इसकी कहानी व प्लॉट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'नई नवेली' की स्टार कास्ट
'नई नवेली' फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी और नीरज सिंह लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli का फर्स्ट लुक हुआ आउट, 'डायन भाभी' बनकर तहलका मचाएंगी यामी गौतम
यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, बोलीं- 'सपने सच होते हैं'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
