यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का आज बुधवार (19 अगस्त) को ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 'आर्टिकल 370' और 'हक' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाली यामी गौतम ने इस बार कॉमेडी की कमाल संभाली है। 'नई नवेली' की एक फैमिली एंटरटेनर होगी और इस फिल्म में एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक ऑ़डियंस को बहुत पसंद आ रहा है। यह फिल्म इस दशहरे यानी 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' होगी काफी दिलचस्प

यामी गौतम की फिल्म का मोशन पोस्टर काफी इंट्रेस्टिंग है। इसमें वह लाल साड़ी पहने हुई हैं और दुपट्टे से एक राक्षस का गला दबा रही हैं। इस पोस्टर को रिलीज करते वक्त कैप्शन मे लिखा, "नई नवेली दुल्हन...नहीं डायन...इस दशहरा इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाएगी।" इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है, "भाभी डायन है।" बता दें कि इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है व बालाजी मोहन ने इसका डायरेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, बोलीं- 'सपने सच होते हैं'

क्या होगा 'नई नवेली' का प्लॉट?

यह कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ की है, जहां एक नॉर्मल परिवार में एक आदर्श दुल्हन आती है और पूरा परिवार सुंदर-सुशील दुल्हन पर खूब इतराता है, लेकिन तभी धीरे-धीरे उसके देवर के सामने उसकी असलियत का खुलासा होने लगता है और वह समझता है कि भाभी डायन है। इसके बाद कहानी में क्या उथल-पुथल मचती है, यह देखने लायक होगा। दशहरे के मौके पर कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर रिलीज करना मेकर्स की तरफ से अच्छा दांव है और इससे फिल्म की फायदा हो सकता है। फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय ने बताया कि यह ऐसी कहानी है, जो आपको हंसाएगी और हर मोड़ पर चौंकाएगी। पोस्टर सामने आने के बाद अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।