दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बीते कल यानी 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने पीछे फिल्मों की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसके जरिए फैंस उन्हें हमेशा याद रखेंगे। नाना की दमदार एक्टिंग के अगर आप भी मुरीद हैं, तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना की कई ऐसी फिल्में हैं जो उनके जाने के बाद रिलीज होंगी। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर की 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं। हालांकि, इनमें से किसकी शूटिंग पूरी हो गई है और किसमें नाना पाटेकर वाली भूमिका में किसी और को लिया जा सकता है, इसे लेकर अभी सवाल बना हुआ है। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

1. शक्ति शालिनी

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नाना पाटेकर नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक तांत्रिक का किरदार निभा रहे हैं और अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह फिल्म पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, खबरों की मानें तो शाहरुख खान की 'किंग' से क्लैश टालने के लिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

2. 'ईथा'

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं और इसे लेकर काफी बज है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की फेमस तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को रिलीद होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर क्या भूमिका निभा रहे हैं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

3. वेदांत

इस फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगे। इसे राजेश्वर पांडे राज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट, कहानी और नाना पाटेकर के रोल को लेकर कोई खास जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4. 'द कंफेशन ऑफ मैरी'

यह साल 1966 के चर्चित मदाथरुवी मर्डर केस पर बनी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें नाना पाटेकर ने 'फादर बेनेडिक्ट' नाम के कैथोलिक पादरी का किरदार निभाया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।