रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' पर बॉक्स ऑफिस पर धनवर्षा हो रही है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 663.90 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि फिल्म के कई सीन्स को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में साई पल्लवी ने सीता माता का रोल प्ले किया है और एक सीन में वह एक योद्धा की तरह युद्ध करती नजर आ रही हैं। यह सीन पहले से ही सवालों के घेरे में है और अब 'शक्तिमान' व 'महाभारत' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे धर्म के साथ खिलवाड़ बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'रामायण' के मेकर्स पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर एक वीडियो शेयर कर 'रामायण' में माता सीता को वॉरियर के रूप में दिखाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अभी यह फिल्म नहीं देखी है और 1200 रुपये की टिकट खरीदकर वह इस फिल्म को देखना भी नहीं चाहेंगे लेकिन रिव्यूज, पब्लिक ओपिनियन, प्रोमो और क्लिप्स के आधार पर उन्हें इसे लेकर अपनी राय देने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर फिल्म में हिंदू धर्म और लोगों की आस्था के काफी खिलवाड़ किया गया है। मुकेश खन्ना के व्लॉग में कहा कि नमित मल्होत्रा का फोकस हमारे महाकाव्य को सही तरह से दिखाने पर नहीं, बल्कि भारी भरकम बजट में लगे पैसे की भरपाई करने पर है।

सीता के किरदार को गलत तरीके से दिखाने पर जताई नाराजगी

मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा कि वाल्मीकि रामायण में कहीं नहीं लिखा है कि सीता जी फाइटर थीं या उन्होंने कभी कोई लड़ाई लड़ी। मुकेश खन्ना ने कहा, "मैंने वाल्मीकि रामायण पढ़ी है, उसमें ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी कोई लड़ाई लड़ी है, वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पत्नी थीं और उन्हें उनके सेवाभाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने कभी राजपाठ नहीं मांगा, पति के साथ खुशी-खुशी वन में रहना स्वीकारा। फिल्म में सीता माता रानी झांसी की तरह लड़ रही हैं या आजकल की हीरोइनें जो माचो बन जाती हैं? यह सरासर गलत है। अगर वह फाइटर होतीं, तो रावण से क्यों नहीं लड़तीं, रावण उनका अपहरण कैसे कर पाता? प्रोड्यूसर ने कहा कि यह सीन हमने अद्भुत रामायण से लिया है... अब ये अद्भुत रामायण क्या होती है? ओरिजनल रामायण वाल्मीकि जी ने लिखी थी और उसमें ऐसा कहीं नहीं है।

राम के ऊपर रावण को दिखाने की कोशिश हुई है

मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा कि मेकर्स ने सीता के किरदार को पूरी तरह बदल दिया है, जो बहुत गलत है। मेकर्स में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे किसी और धर्म के साथ ऐसा खिलवाड़ कर पाएं। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने हमारे धर्म और आस्था पर वार किया है। एक्टर ने कहा कि लोग रामायण देखने के बाद यश की ज्यादा तारीफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट उस तरह से लिखी गई है, जिसमें राम को कम दिखाया गया है और रावण का महिमामंडन किया गया है।

 


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।