जिन लोगों को सिनेमा में जाकर मूवी देखने का शौक है उनके लिए यह हफ्ता बेहद ही धमाकेदार होने वाला है। इस वीकेंड बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लगने जा रहा है। जी हां, इस वीक बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्मों से लेकर रीजनल सिनेमा की बेहतरीन कहानियां बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर आप भी वीकेंड पर बोरियत से बचना चाहते हैं, तो इन फिल्मों की लिस्ट अभी से नोट कर लें। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कॉकटेल 2 के साथ-साथ कौन-सी मूवी और ड्रामा थिएटर पर आ रहे हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कॉकटेल 2 

इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में शामिल है बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल 2', जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।  

हनुमान अंश 

कॉकटेल 2 के ठीक अगले दिन, यानी 20 जून 2026 को एक बेहद खास बायोग्राफिकल ड्रामा 'हनुमान अंश' रिलीज होगी। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म संत श्री नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें - OTT पर इन दिनों टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं ये फिल्में, वीकेंड खत्म होने से पहले आप भी देखें

जिंदगी वन्स मोर

जो लोग क्षेत्रीय सिनेमा के शौकीन हैं उनके लिए भी इस फ्राइडे काफी कुछ खास होने वाला है। 19 जून 2026 को फादर्स डे वीकेंड के मौके पर गुजराती ड्रामा फिल्म 'जिंदगी वन्स मोर' सिनेमाघरों में आ रही है। जयमिन मोदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ रांदेरिया, आरती पटेल और दीप ढोलकिया मुख्य किरदारों में हैं।  

चाली दिन

19 जून के दिन पंजाबी सिनेमा के दीवानों के लिए 'चाली दिन' रिलीज हो रही है। तरनवीर सिंह जगपाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देबी मखसूसपुरी और सुखन वड़ैच नजर आएंगे। यह फिल्म गुरप्रीत सिंह धुग्गा के बेस्ट-सेलिंग उपन्यास पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें - वीकेंड पर बच्चों के साथ देखें ये 3 सीरीज, जो सिखाएंगी लाइफ स्किल्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik