अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी स्टारर 'महाकाली' का टीजर र‍िलीज हो गया है। इस फिल्म में जहां असुरों के गुरु 'शुक्राचार्य' के रूप में अक्षय खन्ना तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं  भूमि शेट्टी का 'महाकाली' अवतार भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है।  लगभग 2 मिनट 53 सेकेंड के इस टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है और फैंस का कहना है कि 'धुरंधर' के बाद यह 'पीक कास्टिंग' है। अक्षय खन्ना ने ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' के किरदार में जबरदस्त छाप छोड़ी थी और अब वह 'महाकाली' में एक और शानदार रोल के जरिए फैंस का दिल जीत रहे हैं। चलिए आप भी इस टीजर पर नजर डाल लीजिए।

'महाकाली' का टीजर हुआ रिलीज

आज सोमवार (24 अगस्त) को 'महाकाली' का टीजर रिलीज हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। इस टीजर की शुरुआत एक बच्चे के रोने की आवाज के साथ होती है। इसके बाद शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना परदे पर नजर आते हैं और उन्हें देखने के बाद आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। शुक्राचार्य कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय देवताओं को अमृत दिया गया, इंद्र को देवलोक का सिंहासन दिया गया, लेकिन असुरों के साथ अन्याय हुआ है। इसके साथ ही वह ऐलान ककते हैं कि अलगे 14 दिनों में असुरों का विजयघोष गूंजेगा। पूरा टीजर एक तरह से अक्षय खन्ना की भूमिका के इर्द-गिर्द ही बुना गया है। वहीं टीजर के आखिर में एक बच्चे को गोद में लिए भूमि शेट्टी का 'महाकाली' का रौद्र अवतार भी रोंगटे खड़े कर देगा।

'महाकाली' के टीजर को फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस

इस टीजर के सामने आते ही फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं। डायलॉग्स, स्क्रीनप्ले, कास्टिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक समेत सभी चीजों को जमकर तारीफ मिल रही है। 

  • अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य अवतार यूजर्स को आ रहा है पसंद

'महाकाली' के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं और खासकर शुक्राचार्य के रूप में अक्षय खन्ना की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि अक्षय खन्ना का ऑरा कमाल है। वहीं कई यूजर्स उन्हें फिल्म की जान बता रहे हैं। एक यूजर ने यह भी लिखा कि अक्षय खन्ना का लुक इतना बखूबी डिजाइन किया गया है कि उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो रहा है।

  • माइथोलॉजी से जुड़ेंगे जेन जी

इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा कि यह केवल टीजर नहीं है, यह एक नई शुरुआत है। मां काली और शुक्राचार्य के बीच की एपिक वॉर देखना और माइथोलॉजी को जानना जेन जी के लिए बहुत जरूरी है।

  • भूमि शेट्टी को भी मिल रही हैं तारीफ

टीजर में महाकाली के रोल में नजर आ रहीं भूमि शेट्टी को भी इस रोल के लिए खूब तारीफ मिल रही हैं। खासकर, आखिरी के कुछ सेकेंड में जिस तरह की एक्टिंग उन्होंने दिखाई है, उससे साफ जाहिर है कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस दमदार होगी।

यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा को 'माता सीता' के रोल में देख भड़के लोग, कई वजहों से विवादों में रही हैं 'कच्चा बादाम गर्ल'

'महाकाली' का है फैंस को इंतजार

'महाकाली' फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित इस फिल्म को पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने डायरेक्ट किया है। इसमें भूमि शेट्टी, अक्षय खन्ना, रोहित सराफ और श्रेया रेड्डी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली कड़ी है।

 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का नया पोस्टर आया सामने, अजय देवगन इस दिन खेलेंगे आखिरी बाजी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।