हमारे भारतीय त्योहारों और बॉलीवुड गानों का रिश्ता बहुत पुराना है। होली हो, नवरात्रि हो या राखी, हमारी फिल्मों में कई ऐसे गाने हैं, जिनका इन त्योहारों के साथ गहरा रिश्ता जुड़ गया है। भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करता रक्षाबंधन का त्योहार बस आने की वाला है। इस खास त्योहार से जुड़े कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें हम जरूर गुनगुनाते हैं। यहां हम आपको 67 साल पुराने एक ऐसे ही कल्ट गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके बिना मानो यह त्योहार अधूरा सा लगता है। गाने के बोल हैं 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...।' लता दीदी की आवाज से सजा यह गाना मानो सालों से भाई-बहन के प्यार का प्रतीक बना हुआ है।

लता मंगेशकर की आवाज से सजा सदाबहार राखी गीत

लता मगेशकर की आवाज से सजा सदबहार राखी गीत 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...' आज भी बेहद पॉपुलर है। यह गाना साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'छोटी बहन' का है। यूं तो इस गाने को रिलीज हुए लगभग 67 साल का वक्त हो चुका है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि लता मंगेशकर की खूबसूरत आवाज, इस गाने के शानदार संगीत और इमोशनल लिरिक्स के चलते यह गाना मानो अमर हो चुका है। इस गाने में शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है और इसके बोल गीतकार शैलेन्द्र ने लिखे हैं।

हर पीढ़ी को पसंद है लता मंगेशकर का यह गाना

लता मंगेशकर की आवाज से सजा यह गाना हर पीढ़ी को पसंद है। यही वजह है कि आज भी रक्षाबंधन पर न केवल यह गाना गुनगुनाया जाता है, बल्कि सोशल मीडिया पर राखी की फोटोज या वीडियोज पोस्ट करते हुए नई पीढ़ी भी इस गाने का इस्तेमाल करना पसंद करती है। बता गें कि फिल्म 'छोटी बहन' की कहानी भाई-बहन के प्यार और त्याग के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में बलराज साहनी (राजेंद्र), रहमान (शेखर) और नंदा (मीना) ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में माता-पिता की मौत के बाद कैसे दोनों भाई मिलकर अपनी छोटी बहन की देखभाल करते हैं, कहानी में यही दिखाया गया है।

यूट्यूब पर मिल चुके हैं 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

यह गाना काफी पुराना है। ऐसे में इसके वीडियो को साल 2020 में यूट्यूब पर डाला गया था और इसके वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर इस गाने को 11,142,896 व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- एसडी बर्मन की इस एक लाइन से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, सालों तक बंद कर दी थी बातचीत

इस राखी गीत को गाते हुए नम हो गई थीं लता मंगेशकर की आंखें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब लता मंगेशकर इस गाने को गा रही थीं, तो उनकी आंखे नम हो गई थीं। ऐसा कहा जाता है कि इस गाने के बोल इतने खूबसूरत हैं और भाई-बहन के प्यार को इस तरह बयान करते हैं कि लता मंगेशकर को अपने छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर याद आने लगे थे।

यह भी पढ़ें- 'आपने आशा भोसले को नहीं बढ़ने दिया आगे?', जब लता मंगेशकर ने दिया था इस सवाल का जवाब, बहनों के बीच अनबन को लेकर भी कही थी बड़ी बात


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।