कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कहानी लिख रही है। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले थे और खासकर कृति के लुक्स और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। पिछले कुछ सालों में कृति ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करके ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया है और खुद को एक मजबूत एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया है। कृति इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस होने पर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को हल्के में लिया जाता है और उनकी बात को अहमियत नहीं दी जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि कृति ने क्या कहा है?
एक्ट्रेसेस को सीरियसली नहीं लिया जाता
कृति सेनन ने लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए और बताया कि कैसे बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के साथ भेदभाव होता है। यहां तक कि उन्हें और उनकी बातों को हल्के में लिया जाता है। कृति ने बताया कि कई बार छोटी-छोटी बातों में भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच अंतर किया जाता है। मेल एक्टर्स को दिए गए कमरे और फीमेल एक्टर्स को दिए गए कमरे में फर्क हो जाता है।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके लिए ये चीजें मायने नहीं रखती और छोटा कमरा मिलने से उन्हें कम महसूस नहीं होता है, लेकिन इस तरह की चीजें सेट पर होती हैं। इतना ही नहीं, जब कोई एक्ट्रेस सवाल पूछती है तो उसके बारे में ये सोच लिया जाता है कि ये हर बात में बहुत सवाल पूछती है, लेकिन जब कोई मेल एक्टर सवाल पूछता है, तो उसे ध्यान से सुना जाता है और ये माना जाता है कि वो अपने किरदार में उतरने और सीन को बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। कई बार सेट पर फीमेल एक्टर्स की बातों पर गौर नहीं किया जाता है।
मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स
कृति ने यह भी बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स, मेल एक्टर्स से डरते हैं और उनके हिसाब से चीजें करने की कोशिश करते हैं और उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। पहले तो कहानियां भी इस तरह लिखी जाती थीं कि वो बस मेल कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती थी और एक्ट्रेसेस को बस उनके लव इंट्रेस्ट के तौर पर दिखाया जाता था।
हालांकि, कहानियां लिखने के तरीके और परदे पर एक्ट्रेसस को दिखाने के तरीके में काफी बदलाव आया था, लेकिन सेट पर होने वाली कई चीजें आज भी पहले जैसी ही हैं। कई असिस्टेंट डायरेक्टर्स आज भी सेट पर फीमेल एक्टर्स को मेल कास्ट से पहले बुला लेते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनी हैं कृति-रश्मिका? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
