सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विजय के राजनीति में कदम रखने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसे देखने के लिए थिएटर्स में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया मंच 'X' पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। मिलते-जुलते रिएक्शंस पढ़ने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि विजय की जन नायकम फिल्म फ्लॉप है या हिट? जानते हैं आगे...
थिएटर्स में दिखा फैंस का जबरदस्त क्रेज
बता दें कि फिल्म के पहले ही शो से सिनेमाघरों में जश्न जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। बारिश और सुबह के शो के बावजूद मुंबई से लेकर बेंगलुरु तक दर्शक विजय की एक झलक पाने के लिए थिएटर्स पहुंचे। 'थलपति' के नाम से मशहूर विजय के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास पल लेकर आई है। ऐसे मे सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है।
एक्शन से भरा पहला हाफ
फिल्म का पहला भाग पूरी तरह से मनोरंजक और एक्शन से भरपूर है। इंटरवल से ठीक पहले का फाइट सीन और विजय का दमदार डायलॉग डिलीवरी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। डायरेक्टर एच. विनोद के निर्देशन और अनिरुद्ध के संगीत ने इस मास ड्रामा में जान फूंक दी है।
मास ब्लॉकबस्टर की ओर कदम
सोशल मीडिया पर 'जन नायकन' को एक 'पक्का कमर्शियल एंटरटेनर' बताया जा रहा है। फैं का कहना है कि थलपति विजय की यह सिनेमाई विदाई यादगार साबित हो रही है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पुरानी कहानी में दिखा नया तड़का
कई फैंस का मानना है कि फिल्म का प्लॉट कुछ पुरानी कहानियों से मिलता-जुलता जरूर लगता है, लेकिन निर्देशक ने इसे अपने खास अंदाज में प्रस्तुत किया है। विजय का अनोखा स्टाइल, उनका डांस और स्क्रीन प्रेजेंस इस साधारण कहानी को भी बेहद खास और देखने लायक बना देता है।
बॉबी देओल के विलेन किरदार पर राय
फैंस विजय की एक्टिंग और उनके डांस स्टेप्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म में विलेन बने बॉबी देओल के किरदार पर थोड़ी निराशा जताई है। खलनायक की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता था।
यह भी पढ़ें- Alpha X Review: कमजोर कहानी पर एक्टिंग दमदार, आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?
बॉक्स ऑफिस पर धमाल
फैंस इस फिल्म को थलपति विजय की ओर से एक यादगार विदाई मान रहे हैं। सुबह के पहले शो से ही थिएटर्स में जश्न का माहौल है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखकर यह साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हम कह सकते हैं कि जन नायकन मूवी विजय के फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। कहानी भले ही कुछ जानी-पहचानी लगे, लेकिन विजय का दमदार अभिनय, स्क्रीन प्रेजेंस और जबरदस्त एक्शन सीन इस फिल्म को पैसा वसूल एंटरटेनर बनाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
