Jailer 2 X Review: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। X पर फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे हाई-वोल्टेज थियेट्रिकल एक्सपीरियंस बता रहे हैं। शुरुआती रिएक्शन से साफ है कि सीक्वल ने पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। लोग फिल्म को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं और फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आइए जानते हैं कैसी लगी लोगों को यह फिल्म?
रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस ने लूटी महफिल
फिल्म की जान एक बार फिर थलाइवा रजनीकांत ही हैं। फैंस उनकी पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि उनका चलने का अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और शानदार हीरोगिरी एक सिंपल सीन को भी बवाल बना देती है। डायरेक्टर ने रजनीकांत के आइकॉनिक अंदाज को सेलिब्रेट करने के लिए हाई-एनर्जी सीक्वेंस तैयार किए हैं, जिसकी वजह से लोग आखिरी मिनट तक सीट से बंधे रहते हैं।
image credit- imdb
फैंस बोले- सिनेमाघर में ही देखें
ओवरऑल पब्लिक रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है। सिनेमा लवर्स इसे एक एंटरटेनिंग बड़ी स्क्रीन वाली फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी, तेज रफ्तार और फैमिली ड्रामा मिक्स है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म पर एक फैंन ने कमेंट करते हुए कहा- 'बहुत शानदार,ब्लॉकबस्टर। डबल मैडनेस'।
वहीं दूसरे ने कहा- फस्ट हाफ एकदम मजेदार है। सीट से बांधे रखता है और साथ ही गजब की कॉमेडी है।
तीसरे ने कहा कि फिल्म वहीं से शुरू हुई है, जहां पर खत्म हुई थी और बहुत मजेदार है। हालांकि शुरूआत थोड़ी हल्की है, लेकिन सब परफेक्ट है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर सीन को शानदार बनाता है।
कैमियो बने फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट
जेलर 2 के सरप्राइज कैमियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गेस्ट अपीयरेंस लोगों को फिल्म में काफी अच्छे लग रहे हैं, फिल्म का नेचुरल हिस्सा लग रहे हैं। अचानक बड़े हीरोज की एंट्री और किरदारों के बीच का इंटरैक्शन देखते ही सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। एक्शन लवर्स के लिए ये वेल-कोऑर्डिनेटेड मोमेंट्स किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
जेलर-2 की स्टारकास्ट
जेलर 2 को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन पेश कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग में संगीत देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर, एक बार फिर संगीतकार के रूप में लौटे हैं। रजनीकांत के अलावा मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, योगी बाबू और एसजे सूर्या शामिल हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main image credit- imdb
