रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है और ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। थलाइवा के स्टारडम से तो हम सभी वाकिफ हैं और यही वजह है कि इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था और यह ओपनिंग डे पर इतिहास रच रही है। इस फिल्म ने शाम 7 बजे तक टिकट खिड़की पर 41.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी रात के शोज का कलेक्शन सामने आने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा। चलिए आपको फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी सारी अपडेट देते हैं।

'जेलर 2' ने पहले दिन की कितनी कमाई?

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज देशभर में कुल 13,092 शोज में चल रही है। फिल्म ने भारत में 41.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है और भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 49.24 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर तमिल में 7,409 शोज से 31.79 करोड़, तेलुगु में 2,169 शोज से 7.29 करोड़, हिंदी मे 3,419 शोज से 2.34 करोड़ और कन्नड़ में पहले दिन 95 शोज से 0.31 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि यह आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और यह अभी ओपनिंग डे कलेक्शन के फाइनल आंकड़े नहीं हैं।

जेलर 2 ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हिंदी 2.34 करोड़
तमिल 31.79 करोड़
तेलुगु 7.29 करोड़
कन्नड़ 0.31 करोड़
कुल कलेक्शन 41.73 करोड़

यह भी पढ़ें- 16 अक्टूबर को थियेटर्स में होगा महासंग्राम, 'नई नवेली' से लेकर 'प्रहार' तक ये बड़ी फिल्में हो रही हैं रिलीज

'जेलर' का सीक्वल है 'जेलर 2'

'जेलर 2', रजनीकांत की 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'जेलर' ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब देखना होगा कि क्या इसका सीक्वल, पार्ट से ज्यादा कमाई कर पाएगा या नहीं?


दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट

'जेलर 2' की स्टारकास्ट काफी दमदार है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, योगी बाबू और एसजे सूर्या जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशना का कैमियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन ने 'रॉडी' का किरदार निभाया है। वह फिल्म में रजनीकांत (टाइगर मुथुवेल पांडियन) को जेल से छुड़ाने वाले एक सीन में नजर आ रहे हैं।

 

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।