यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' 8 जुलाई को रिलीज हुआ था। इसके बाद से कियारा आडवाणी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। यश के साथ इंटिमेट सीन्स को लेकर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे थे। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो सवाल किए थे कि आखिर मां बनने के बाद वो इस तरह के सीन कैसे कर सकती हैं। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भी निशाना साधा गया था। अब इस पूरे विवाद पर हुमा कुरैशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कियारा का सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स की तीखी आलोचना की है। चलिए आपको बताते हैं कि हुमा ने क्या कहा है?
हुमा कुरैशी ने ट्रोलर्स के लिए कही यह बात
हाल ही में हुमा कुरैशी अपने भाई के साथ एक चैट शो में पहुंची थीं। यहां जब उनसे कियारा को फिल्म 'टॉक्सिक' के इंटिमेट सीन्स के लिए मिल रही हेट और आलोचना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "यह बहुत ही घिनौना है...बहुत गलत बात है, लेकिन मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि इन ट्रोलर्स को फिल्म से जुड़े महिलाएं अपने काम से जवाब देंगी। चाहे एक्ट्रेस हों या फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास..आखिर में वही जीतेंगी। मुझे लगता है कि ऐसे लोगों के सामने सफाई देने या उन्हें कुछ भी कहने-समझाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि कोई भी किसी की सोच नहीं बदल सकता है। ऐसे में यह फिल्म और फिल्म में महिलाओं का काम ही इन लोगों को जवाब देगा।"
कियारा आडवाणी को किया जा रहा है जमकर ट्रोल
इस फिल्म में यश संग इंटिमेट सीन्स को लेकर कियारा आडवाणी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने तो उनकी और सिद्धार्थ की शादीशुदा जिंदगी पर ही सवाल उठा दिए थे। हालांकि, एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बता दें कि 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कई फीमेल स्टार्स भी हैं। इस मूवी में नयनतारा 'गंगा' का, कियारा आडवाणी 'नादिया' का, हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' का, रुक्मिणी वसंत 'मेलिसा' का और तारा सुतारिया 'रेबेका' का किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें- क्या कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन हटाने की डिमांड? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद बोल्ड सीन्स पर कियारा आडवाणी को मिल गई 'शर्म करो' की सीख, आखिर हीरो से कोई सवाल क्यों नहीं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री, फिल्मी किस्से और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट से।
