नीम करौली बाबा के भक्तों के बीच चर्चा में रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब भारत के बाद विदेशों में भी धमाका मचाने वाली है। फिल्म की शुरुआत भले ही बहुत बड़े प्रमोशन या शोर-शराबे के साथ न हुई हो, लेकिन धीरे-धीरे ऑड‍ियंस काे यह फ‍िल्‍म पसंद आने लगी। खासकर बाबा के भक्तों और आध्यात्म से जुड़े लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर द‍िया है।

अब मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज का ऐलान कर दिया है। यानी भारत में फिल्म देखने के बाद अब विदेशों में रहने वाले लोग भी इस फ‍िल्‍म को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

11 सितंबर को विदेशों में रिलीज होगी फिल्म हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ की ग्लोबल रिलीज डेट 11 सितंबर 2026 रखी गई है। फिल्म को विदेशों में पहुंचाने की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स अपने ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए संभाल रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इस तरह भारत में मिले अच्छे र‍िस्‍पॉन्‍स के बाद अब फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों के सामने भी ले जाने की तैयारी है।

भारत में कब रिलीज हुई थी ‘हनुमान अंश’?

‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज हुई और इसका रन टाइम करीब 2 घंटे 30 मिनट है। इसे U सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फ‍िल्‍म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच Sequel पर लगी मुहर, आगे बढ़ेगी Neem Karoli Baba की कहानी

नीम करौली बाबा का किरदार किसने निभाया?

फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का रोल प्‍ले क‍िया है। वहीं उनके बचपन के किरदार को विहान शेडगे ने निभाया है। फिल्म में बाबा की पत्नी रामबेती शर्मा के रोल में पूर्णिमा तिवारी नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म की कास्ट में चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे भी शामिल हैं।

सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म हनुमान अंश

आपको बता दें क‍ि ‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात यह है क‍ि यह मात्र दो करोड़ के बजट में बनी है। शुरुआत में तो फ‍िल्‍म काे उतना अच्‍छा र‍िस्‍पॉन्‍स नहीं म‍िला, लेक‍िन 27वें द‍िन की र‍िपोर्ट में इसकी नेट कमाई 61 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गई थी। यानी फिल्म ने अपने छोटे बजट के मुकाबले काफी ज्यादा कमाई की।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- IMDB