श्रद्धा कपूर की 'ईथा' को लेकर लंबे समय से चर्चा है। यह फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म से श्रद्धा के फर्स्ट लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। श्रद्धा स्त्री 2 के बाद से बड़े परदे से दूर हैं, लेकिन अब वो अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने के लिए फिर से तैयार हैं। आज यानी 19 जून को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई और इसी के साथ श्रद्धा की फिल्म 'ईथा' का टीजर भी देखने को मिला। जैसे ही श्रद्धा की झलक सामने आई, फैंस हैरान रह गए। इंटरनेट पर यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस का कहना है कि श्रद्धा कपूर ने विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में खुद को बहुत खूबसूरती से ढाला है। उनकी एक्टिंग रोंगटे खड़े करने वाली है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी। चलिए आप भी इसके टीजर पर नजर डाल लीजिए।
'ईथा' का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस टीजर में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। टीजर में श्रद्धा की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि उन्होंने जिस खूबसूरती से इस रोल को प्ले किया है, वो शायद ही कोई और एक्ट्रेस कर पाती।
एक फैन ने लिखा, 'आप सब श्रद्धा का असली टैलेंट देखेंगे।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, स्त्री वापस लौट आई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, श्रद्धा की एक्टिंग रोंगटे खड़े करने वाली है।
इस सीन की हो रही है खूब तारीफ
इस टीजर में एक सीन दिखाया गया है जहां विठाबाई नारायणगांवकर प्रेग्नेंट हैं। परफॉर्मेंस के बीच में उन्हें दर्द उठता है और लगता है कि डिलीवरी होने वाली है, लेकिन वह परफॉर्मेंस न छोड़ने का मन बनाती हैं। वह डांस के बीच में स्टेज के पीछे जाती हैं, बच्चे को जन्म देती हैं और खुद पत्थर से गर्भनाल काटती हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वो स्टेज पर वापस आकर परफॉर्मेंस पूरी करती हैं। इस सीन को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं और थियेटर में जब यह सीन आया, तो फैंस खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए।
कब रिलीज होगी 'ईथा'?
ईथा फिल्म में श्रद्धा कपूर, विठाबाई नारायणगांवकर का रोल प्ले कर रही हैं। यह फिल्म 28 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल तौर पर इसका टीजर रिलीज नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'स्त्री 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म की रिलीज डेट हुई लॉक
श्रद्धा कपूर की 'ईथा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच इस टीजर ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Shraddha Kapoor
