रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस बिग बजट की फिल्म में एक्टर, भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इसी बीच चर्चा थी कि रणबीर कपूर, यशराज फिल्म्स की फिल्म 'धूम 4' में लीड रोल निभाएंगे। अब एक्टर ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में 'रामायण' की पूरी टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में 'रामायण' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यहां रणबीर कपूर से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी सवाल किए गए और रणबीर ने 'धूम 4' में लीज एक्टर होने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया और साफ शब्दों में बताया कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
'धूम 4' का हिस्सा नहीं होंगे रणबीर कपूर
सैन डिएगो कॉमिक कॉन में 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान रणबीर की आने वाली फिल्मों की भी चर्चा हुई। यहां जब बातचीत के दौरान होस्ट के कहा कि 'रामायण' के बाद यश 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे और रणबीर कपूर 'धूम 4' का हिस्सा होंगे, तो एक्टर ने इस बात को गलत ठहराते हुए कहा, "नहीं, फिलहाल मैं 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहा हूं।"
इसी के साथ रणबीर कपूर के 'धूम 4' में होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। हालांकि, रणबीर के स्टेटमेंट के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एनिमल पार्क' का जिक्र क्यों नहीं किया? बता दें कि यह रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फेक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर हैं रणबीर कपूर? आलिया को कभी नहीं करने देते यह काम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
'धूम 4' को लेकर लंबे समय से है चर्चा
यशराज फिल्म की हिच फ्रेंचाइजी 'धूम' की चौथी किश्त 'धूम 4' को लेकर लंबे समय से चर्चा है। साल 2013 में 'धूम 3' रिलीज हुई थी और इसके बाद से 'धूम 4' को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की अपडेट्स आ चुकी हैं। साल 2024 से रणबीर कपूर के इस फिल्म का हिस्सा होने कि रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
उनके अलावा इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और विक्की कौशल का नाम भी सामने आया था। अब रणबीर ने यह साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में देखना होगा कि 'धूम 4' में लीड रोल कौन निभाएगा? बता दें कि इस फिल्म को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें अब किस दिन होगा रिलीज?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
