भारत समेत कई देशों में लोग फिल्मों के बीच इंटरवल आने से कई बार परेशान हो जाते हैं, क्योंकि कुछ लोगों को फिल्म ब्रेक के साथ देखना पसंद नहीं। इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह होता है। वहीं इंटरवल एक तरह से ब्रेक की तरह भी होता है, जिसमें आपको सीट से उठकर बाथरूम जाने और खाने-पीने की चीजें लेने का मौका मिल जाता है। हालांकि, इंटरवल को लेकर लोगों की राय अलग-अलग होती है। कई बार लोग इंटरवल आने से परेशान भी हो जाते है, क्योंकि वह जल्दी से फिल्म की पूरी स्टोरी जानना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए बिना इंटरवल वाली फिल्में बेस्ट होती हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे देश भी हैं, जहां थिएटर में इंटरवल नहीं दिखाया जाता। ऐसा कहां होता है, आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे।
'इंटरवल' क्यों जरूरी माना जाता है?
इसका सबसे बड़ा कारण विज्ञापन के द्वारा कमाई करना भी है। इससे फूड-एंड-बेवरेज को भी फायदा होता है, क्योंकि इंटरवल के समय थिएटर से बाहर निकलकर खाने-पीने की चीजों की तरफ आकर्षित हो पाएंगे। पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और अन्य स्नैक्स जैसी चीजें थिएटर्स में दी जाती हैं, टिकट के साथ-साथ इंटरवल के दौरान होने वाली यह बिक्री भी कमाई का साधन होती है। इसके अलावा इंटरवल को पहले के समय की लंबी फिल्मों से भी जोड़कर देखा जाता है। पहले के समय फिल्में
पुराने समय में फिल्में आज की तुलना में काफी लंबी होती थी। ऐसे में 3 से 4 घंटे तक लोग एक ही जगह बैठकर परेशान भी हो जाते थे और रील लगाने के लिए बीच में ब्रेक देना भी जरूर होता था। माना जाता है कि तभी से इंटरवल की शुरुआत हुई।
इसे भी पढ़ें- जब मोहम्मद रफी के इस गाने ने इंदिरा गांधी की आंखो में ला दिए थे आंसू, देशभर में टैक्स फ्री कर दी गई थी फिल्म
अमेरिका के थिएटर्स में नहीं होता इंटरवल
सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की राय भी पढ़ने को मिली, लोगों ने कहा कि अमेरिका के थिएटर्स में ऐसा इसलिए नहीं होता, क्योंकि शायद वहां लोगों को लगता है कि लोग बिना बाथरूम गए दो घंटे तक रह सकते हैं। ऐसे में अगर इंटरवल दिया जाएगा, तो इससे थिएटर्स में शो भी कम दिखाने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- वीकेंड से पहले डाउनलोड करें ये सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज, कहानी ऐसी है कि घूम जाएगा दिमाग
दक्षिण कोरिया
रिपोर्ट के अनुसार कोरिया में भी फिल्मों के बीच इंटरवल नहीं होता। वहां लोग 4 से 5 घंटे की फिल्म भी बिना ब्रेक के देखते हैं, क्योंकि वहां इंटरवल ही नहीं होता। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी एक वीडियो देखने को मिली। इसमें एक यूजर ने लिखा की भारत में फिल्म के बीच इंटरवल देखकर हम हैरान रह गए थे।
इसके अलावा कनाडा में भी फिल्मों के बीच इंटरवल नहीं होता। माना जाता है कि वहां शो बैक टू बैक ज्यादा होते हैं, इसलिए बीच में इंटरवल नहीं देते। जिससे लोगों को बिना ब्रेक के एक साथ पूरी फिल्म देखनी होती है।
हालांकि, भारत की तरह और भी ऐसे देश हैं, जहां आपको फिल्मों के बीच इंटरवल का ब्रेक दिया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
