शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल इस फिल्म का गाना 'बंधु 2.0' रिलीज हुआ है और इसे भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो आजकल के मॉडर्न रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले खबरें वायरल हुई थीं कि इस फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन कपल के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की टीम की तरफ से इन खबरों को सिरे से नकार दिया गया था। यह फिल्म कल यानी 19 जून को रिलीज होनी है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है?

'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। फिल्म एडवांस बुकिंग में रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। सैक्निल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 70 हजार टिकटों की सेल की है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अभी एडवांस बुकिंग के लिए आज का पूरा दिन भी है, ऐसे में ये आंकड़ा 4 करोड़ के आस-पास पहुंच सकता है। बता दें कि जब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, तो इसे धीमा रिस्पॉन्स मिल रहा था, लेकिन अब यह रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है।

'कॉकटेल 2' को मिल सकती है शानदार ओपनिंग

'कॉकटेल 2' को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म अभी तक लगभग 3 करोड़ रुपये कमा चुकी है और प्री-सेल्स के आंकड़ों में अभी उछाल आ सकता है। ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म की चांदी हो सकती है। अगर सुबह के शोज के बाद फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलते हैं, तो ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की यह फिल्म आराम से 5-6 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनी हैं कृति-रश्मिका? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट

'कॉकटेल 2' का फैंस का इंतजार

इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है। ट्रेलर में रिश्तों की उलझन और प्यार का एक ट्विस्टेड वर्जन दिखाया है। ऐसे में इसके हिट होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि यह साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है और इसका प्रमोशन भी जोर-शोर से हो रहा है।

 

 


यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Trailer Review: प्यार-दोस्ती और मजेदार कंफ्यूजन से भरपूर है 'कॉकटेल 2', कृति और रश्मिका के बीच फंसे शाहिद कपूर


'कॉकटेल 2' के गाने और इसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फिल्म एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर पाती है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।