छठ पूजा का त्योहार कल यानी 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसे यूपी, बिहार और लगभग पूर देश में एक त्योहार नहीं, बल्कि इमोशन की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर सूरज आर. बड़जात्या की आने वाली म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का छठ गीत 'बुलाए छठी मां' रिलीज हुआ है। यह गाना छठ की पारंपरिक भावना, श्रद्धा और भक्ति को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। गाने के आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इसके कमेंट सेक्शन में छठी मैया का जयकार कर रहे हैं।
छठ गीत 'बुलाए छठी मां' हुआ रिलीज
'ये प्रेम मोल लिया' के छठ गीत 'बुलाए छठी मां' को मेकर्स ने कुछ देर पहले रिलीज कर दिया है। इसे श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने आवाज दी है और हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है। इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान और शर्वरी की फिल्म 'Yeh Prem Mol Liya' का टाइटल ट्रैक लॉन्च, जानें कब होगी मूवी रिलीज?
फैंस को पसंद आ रहा है छठ गीत
इस गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गाने की हर लाइन में भक्ति और प्यार साफ नजर आ रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ओजी हिमेश और ओजी श्रेया की जोड़ी ने कमाल कर दिया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'छठ पूजा के मौके पर छठी मैय्या के भक्तों के लिए यह एक म्यूजिकल गिफ्ट है।'
फिल्म के बाकी गाने भी हो रहे हैं वायरल
'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म के गाने 'ये प्रेम मोल लिया', 'जय अंबे बोल', 'झुमका पटोला' और 'सावन आया है' को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने भी इस फिल्म के छठ गीत को शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म के बाकी चारों गानों के सभी प्लेटफॉर्म पर 700 मिलियन व्यूज के बाद अब नया गाना रिलीज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- फिर जाग उठा 90s वाला देसी रोमांस, आयुष्मान-शारवरी के प्यार ने सावन में लगाई आग; देख पिघल जाएगा दिल
'ये प्रेम मोल लिया' कब होगी रिलीज?
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए लंबे अर्से के बाद हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार दिखेगी। बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान, प्रेम और शरवरी, पुरवा का रोल निभा रही हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
