आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ही ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों के बाहर तक इस फिल्म के फर्स्ट रिव्यू के चर्चे हो रहे हैं। बता दें, कि आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपनी धमाकेदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। वहीं बात करें उनकी नई मूवी 'यह प्रेम मोल लिया' की, तो उनके साथ शरवरी की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, किरदारों और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से जुड़ी खास बातें।

'यह प्रेम मोल लिया' की कहानी

कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म की कहानी भावनाओं से जुड़ी है। इसमें रिश्तों की बारीकियां, त्याग और सच्चे जज्बातों को दिखाया गया है। दर्शकों को लगता है कि यह फिल्म बनावटीपन के बजाय असली भावनाओं और रिश्तों की कीमत को दिखाती है। फिल्म में रिश्तों को गहराई से छूने वाले पल और स्वाभाविक संवाद दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को इतना इमोशनल बताया जा रहा है, कि इसे देखने के बाद आंसू रोक पाना भी मुश्किल हो जाता है।  

INSTAGRAM/rajshrifilms

आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर फैंस के रिएक्शन

आयुष्मान खुराना और शरवरी, दोनों कलाकारों की एक्टिंग और अंडरस्टैंडिंग दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स की बात करें, तो फर्स्ट रिव्यू को देखकर ही लोग शानदार रेटिंग दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी को साथ देखना दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव होगा। वे बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं इस फिल्म के लिए।

फिल्म को मिले 100 में से 100 नंबर

आयुष्मान और शरवरी की इस कहानी को कई लोग 100 में से 100 नंबर दे रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ और भावुक कर देने वाले सीन्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। भावुक कर देने वाली कहानी और दमदार प्रतिक्रियाओं के कारण फिल्म को लेकर लोगों के मन में और उत्साह बढ़ गया है। 

अनुपम खेर की मां ने का रिव्यू

ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू सामने आने के बाद अनुपम खेर की मां दुलारी खेर का भी रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने अपने बेटे अनुपम के साथ इस फिल्म को देखा, जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। दुलारी खेर वीडियो में बहुत खुश नजर आईं और हैंड जेस्चर के साथ बताया फिल्म की तारीफ करती दिख रही है। 

INSTAGRAM/rajshrifilms

निष्कर्ष: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' अपने भावुक अंदाज और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के चलते खूब चर्चा में है। जिन लोगों ने फिल्म के शुरुआती शो देखे हैं, उनके मुताबिक इसकी कहानी इमोशनल है और इसे देखने के बाद आंखों से आंसू निकल सकते हैं। लोगों ने इस फिल्म को 100 में से 100 नंबर दिए हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

IMAGE CREDIT: INSTAGRAM