'आवारापन' में 19 साल पहले शिवम पंडित को थियेटर्स में जो प्यार नहीं मिल पाया था, उसका बदला इस फिल्म ने सीक्वल ने बखूबी लिया है। हाल यूं है कि इस बार शिवम पंडित के रोल में इमरान हाशमी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की थी और अब 5 दिनों में ही यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। बीते कल (18 अगस्त) यानी रिलीज के पांचवे दिन फिल्म का घरेलू ऑफिस पर नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने क्या बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' की कहानी, स्क्रीनप्ले, म्यूजिक और खासतौर पर इमरान हाशमी की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। रिलीज के पांचवे दिन 'आवारापन 2' ने 11,060 शो में 9.75 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ हो गया है यानी फिल्म ने घरेलू ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में 144.13 करोड़ रुपये का कुल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
| आवारापन 2 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| डे 1 (शुक्रवार) | 22 करोड़ |
| डे 2 (शनिवार) | 33.75 करोड़ |
| डे 3 (रविवार) | 26 करोड़ |
| डे 4 (सोमवार) | 9.25 करोड़ |
| डे 5 (मंगलवार) | 9.75 करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 100.75 करोड़ रुपये |
'आवारापन 2' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बतौर लीड हीरो इमरान हाशमी के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। हालांकि, इससे पहले 'टाइगर 3' और 'दे कॉल हिम ओजी' ने भी 100 करोड़ कमाए थे, लेकिन इन फिल्मों में वो विलेन के तौर पर नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म में फिर दिखा इश्क का दर्द, क्या दिल छू पाई कहानी?
चारों खाने चित हुई 'बंटवारा 1947'
'आवारापन 2' के सामने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर चारे खाने चित हो गई है और मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया है। सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म देश विभाजन के दौर पर आधारित है। इसकी कहानी अच्छी बताई जा रही है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन यह दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में नाकाम हो रही है। फिल्म ने भारत में पांच दिनों में 30.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और 'आवारापन 2' से बुरी तरह पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
'आवारापन 2' की स्टार कास्ट
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पूरन गब्बी और सुविंदर विकी नजर आ रहे हैं। साल 2007 में फिल्म 'आवारापन' में एक रूहानी आशिक के तौर पर नजर आए थे, लेकिन तब ऑडियंस ने इस कहानी को सिरे से नकार दिया था। हालांकि, बाद में इसकी इमोशनल कहानी और गानों के चलते यह एक कल्ट फिल्म साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें- 'आवारापन 2' की आंधी में उड़ी 'बंटवारा 1947', वीकेंड पर इमरान हाशमी की फिल्म ने जमकर छापे नोट
'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे शुमार हो चुकी है और लगातार टिकट खिड़की पर नोट छाप रही है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
