अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साइको थ्रिलर फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से 18 साल बाद छोटे नवाब और खिलाड़ी कुमार की जोड़ी बड़े परदे पर कमबैक कर रही है और इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 45 सेकेंड का यह टीजर सस्पेंस, डर, थ्रिलर और रोमांच का फुल पैकेज है। इस टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन इसके आख‍िर में अक्षय की खूंखार हंसी रोंगटे खड़े करने वाली है। चलिए आप भी इस टीजर पर नजर डाल लीजिए।

अक्षय कुमार की 'हैवान' का टीजर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का जबसे ऐलान हुआ था, तबसे इसे लेकर बज बना हुआ था और अब फाइनली इसका टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता नजर आ रहा है और फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। फिल्म की पहली झलक को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। बता दें कि प्रियदर्शन की यह फिल्म साल 2016 में आई मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस टीजर में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें न कोई डायलॉग और और न ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान का चेहरा नजर आ रहा है। इसमें केवल दोनों की परछाई दिख रही है। टीजर देखकर यह समझ आ रहा है कि फिल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन इंसान की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर देखने के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि हीरो या हैवान, आखिर में जीत किसकी होगी?

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर हुई 'कॉकटेल 2' की चांदी, 50 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

कब रिलीज होगी फिल्म 'हैवान'?

टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "वो खतरे को सुन सकता है... और मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी... हीरो या हैवान?" बता दें कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन किसकी फिल्म मारेगी बाजी?

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।