एक तरफ जहां फैंस को अजय देवगन की Drishyam 3 फिल्म का इंतजार है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर ने नई अनटाइटल्ड हॉरर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए टीम के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम, कहानी और पूरी स्टारकास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इतना साफ है कि फिल्म की कहानी हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर से जुड़ी है।

पहली बार रोहित जुगराज के साथ काम कर रहे हैं अजय देवगन

अजय देवगन के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म रोहित जुगराज के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म को 'देवगन फिल्म्स' और 'पैनोरमा स्टूडियोज' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रोहित जुगराज हिंदी और पंजाबी सिनेमा के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर में से एक है। उन्होंने कई वेबस सीरी का भी निर्देशन किया है। चमक, ये काली काली आंखें, प्लेयर्स, सुपरस्टार और अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों का निर्देशन उन्होंने किया है।

फोटो पोस्ट करते हुए अजय देवगन ने क्या लिखा?

एक्टर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- डर का माहौल होने वाला है। उनके इस कैप्शन से ही समझ आ गया कि वह कोई हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने पूरी टीम के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इससे उनके फैंस को अंदाजा लग गया है कि वह Drishyam 3 के डायरेक्टर के साथ एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि इस पहले भी अजय देवगन कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। भूत, काल और शैतान जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

इसे भी पढ़ें- Daayra का ट्रेलर हुआ आउट, DCP Ajooni Kohli बनीं करीना कपूर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

 

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में भी दिखेंगे अजय देवगन

हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अजय देवगन अपनी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और प्रकाश राज भी लीड रोल में हैं।

इसे भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

निषकर्ष- इससे समझ आता है कि आने वाले समय में फैंस को अजय देवगन-विजय सलगांवकर वाले गंभीर रोल से लेकर हॉरर और सस्पेंस से भरे नए किरदार में देखने को मिलेंगे। अब इस नई हॉरर फिल्म का नाम, कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर फैंस नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-imdb, ajay devgn-insta/tweet