'दृश्यम' के तीसरे पार्ट के साथ अजय देवगन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए लौट रहे हैं। विजय सालगांवकर बनकर अजय देवगन इस बार अपना आखिरी दांव खेलने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का तो पहले ही ऐलान हो चुका था। आज (24 अगस्त) की सुबह मेकर्स की तरफ से फिल्म का एक पोस्टर रिलीज करके इसके ऑफिशियल टाइटल पर से परदा उठा दिया गया है और इसकी रिलीज डेट पर भी मुहर लग गई है। सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' टाइटल के साथ 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। चलिए आपको बताते हैं कि नए पोस्टर में क्या कुछ खास है?

'दृश्यम 3' के नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' का नया पोस्टर शेयर किया है। यह इस फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर होगा और इसका नाम 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' होगा। इस पोस्टर ने फैंस के एक्साइटमेंट और सस्पेंस लेवल दोनों को बढ़ा दिया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "हर इंसान का नजरिया अलग होता है...मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।" इस पोस्टर में अजय देवगन का आधा चेहरा दिख रहा है और उनका लुक काफी इंटेस लग रहा है। पोस्ट पर लिखा है, "मेरा सच...मेरा सही...सिर्फ मेरी फैमिली है।"

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर, आलिया-दीपिका संग शुरू करेंगे शूटिंग?

Drishyam 3 से दर्शकों को क्या उम्मीदें हैं?

अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और इसके पिछले दोनों पार्ट्स ऑडियंस को खूब पसंद आए हैं और इन दोनों ही पार्ट्स ने टिकट खिड़की पर खूब कमाई की थी। अब विजय सालगांवकर बनकर अजय इसके तीसरे पार्ट से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि दृश्यम, इसी नाम से आई मलयालम क्राइम थ्रिलर की हिंदी रीमेक है। यह इस सीरीज का फाइनल चैप्टर होगा। मलायलम में मोहनलाल स्टारर इस फिल्म का तीसरा पार्ट मई में रिलीज हुआ था और अब हिंदी में इसकी रिलीज का फैंस को इंतजार है और इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें भी हैं।

Drishyam 3 की कहानी को लेकर क्या सामने आया?

'दृश्यम 3' की कहानी को लेकर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि जैसे फिल्म के दूसरे पार्ट में कहानी 7 साल आगे बढ़ी थी, वैसे ही इस हिस्से में भी कहानी उसी स्टोरी लाइन और प्लॉट के साथ कुछ साल आगे बढ़ी हुई दिखाई जाएगी। बता दें कि 'दृश्यम 2' में दिखाया गया था कि विजय सालगांवकर (अजय देवगन) एक सिनेमा हॉल का मालिक बन चुका है, लेकिन सैम की लाश का राज और पुलिस का शक अब भी उसके साथ है। आईजी तरुण अहलावत और अक्षय खन्ना (तरुण) व मीरा देशमुख (तब्बू) एक बार फिर सच ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन विजय फिर उन्हें मात दे देता है।

Drishyam 3 की स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल है?

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता लीड रोल में हैं। हालांकि, इस बार अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।


यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की चांदी, 100 करोड़ पार हुई इमरान हाशमी की फिल्म


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।