बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान शानदार एक्ट्रेस तो है हीं, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती के सभी कायल हैं। करीना की उम्र 46 साल है, लेकिन वह अपनी उम्र से काफी जवान नजर आती हैं। ऐसे में उनके ब्यूटी और हेल्थ सीक्रेट्स जानने में फैंस को काफी दिलचस्पी रहती है। हाल ही में करीना कपूर, कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। यहां सैफ अली खान ने बताया कि करीना सोने से पहले पैरों पर घी लगाती हैं। करीना ने कहा कि इससे नींद अच्छी आती है। सोने से पहले पैरों के तलवों पर घी लगाने से क्या होता है, यह सवाल हमने एक्सपर्ट से पूछा और इसका जवाब जानने की कोशिश की। चलिए आपको बताते हैं कि इस बारे में उन्होंने क्या कहा? इस बारे में Dr. Somnath Gupta, Senior Consultant Physician, Diabetologist and Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

सोने से पहले पैरों पर घी लगाने के फायदे

1. पैर मुलायम होते हैं

सोने से पहले पैरों पर थोड़ा सा घी लगाना एक पारंपरिक तरीका है, जो रूखे, खुरदरे तलवों और फटी एड़ियों को नमी देने में मदद कर सकता है। घी में ऐसे फैट होते हैं जो त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना देते हैं, जिससे नमी कम नहीं होती और पैर मुलायम हो जाते हैं।

2. अच्छी नींद आती है

घी से पैरों की हल्की मालिश करने से आराम भी मिलता है, जिससे कुछ लोगों को सोने से पहले रिलैक्स होने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो रोजाना सोने से पहले कुछ देर तलवों पर घी से मसाज करें।

3. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

सोने से पहले तलवों पर हल्की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों का दर्द, खिंचाव और थकान दूर होती है। जिन लोगों के पैरों में दर्द रहता है, उन्हें ऐसा रोज करना चाहिए।

4. डाइजेशन में सुधार

आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों पर घी लगाने से वात दोष कम होता है, डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम मिलता है।

क्या सभी को सोने से पहले लगाना चाहिए पैरों के तलवों पर घी?

जिन स्वस्थ वयस्कों की त्वचा पर कोई घाव नहीं है, उनके लिए सीमित मात्रा में घी का इस्तेमाल करना सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, खुले घावों, फंगल इन्फेक्शन या जलन वाली त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें। अगर इसे लगाने से खुजली, लालिमा या रैशेज हों, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। डायबिटीज वाले लोगों को अपने पैरों की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए; अगर पैरों में लगातार रूखापन या दरारें बनी रहती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।