शौक केवल समय बिताने का जरिया नहीं होते, बल्कि ये इंसान के व्यक्तित्व को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम भी हैं। अपनी पसंद और आदतों में थोड़े से बदलाव करके आप अपने सोचने के नजरिए में बड़ा सुधार ला सकते हैं। सही हॉबीज का चुनाव आपको अधिक समझदार और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इन हॉबीज के बारे में...

स्मार्ट पर्सनैलिटी के लिए शौक

अगर आप अपनी पर्सनैलिटी को एक नया रूप देना चाहते हैं, तो ये 7 क्रिएटिव हॉबीज आपकी काफी मदद कर सकती हैं।

1. पॉटरी और स्कल्पचिंग

यह एक ऐसा क्रिएटिव वर्क है जो एकाग्रता और धैर्य को बढ़ाता है। जब आप अपने हाथों से किसी चीज को आकार देते हैं, तो इससे आपकी मानसिक शांति और क्रिएटिव थिंकिंग बेहतर होती है।

2. ड्रामा वर्कशॉप या इम्प्रोव कॉमेडी

जिन लोगों को कॉमेडी में इंट्रेस्ट है, वे इस फील्ड में अपना शौक जगा सकते हैं- 

  • सेंस ऑफ ह्यूमर किसी भी व्यक्तित्व में जान फूंक देती है।
  • तुरंत सोचने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता का विकास होता है।
  • लोगों के सामने बोलने का झिझक दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

3. किताबों, फिल्मों या प्रॉडक्ट्स का रिव्यू लिखना

अपने विचारों को साफ रूप से व्यक्त करना एक बड़ी कला है। जब आप किसी फिल्म, किताब या चीज का बारीक विश्लेषण करके लिखते हैं, तो आपकी क्रिटिकल थिंकिंग मजबूत होती है।

4. नई और अनसुनी चीजों पर रिसर्च करना

दुनिया के बारे में जानने की जिज्ञासा इंसान को हमेशा दूसरों से आगे रखती है। इंटरनेट पर अलग-अलग विषयों के बारे में गहराई से पढ़ना आपकी जानकारी के दायरे को बहुत बड़ा बना देता है।

यह भी पढ़ें- इस वीकेंड शुरू करें ये 5 प्रोडक्टिव हॉबीज, लाइफ में आ सकता है पॉजिटिव बदलाव

5. पॉडकास्टिंग या ऑडियो जर्नलिंग

अगर आपको RJ का काम पसंद है और आप अपनी आवाज मेको सुनना और रिकॉर्ड करना पसंद है तो यहां दिए गए प्वॉइंटर्स आपके काम आ सकते हैं-

  • अपनी आवाज में थींकिंग रिकॉर्ड करना आपकी बोलचाल की शैली को और संवारता है।
  • बातचीत के दौरान शब्दों के सही चुनाव में मदद मिलती है।
  • अपनी भावनाओं और विचारों को साफ रूप से रखने का अभ्यास होता है।

6. नई भाषा सीखना (बायलिंगुअल बनना)

एक से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान दिमाग के लिए बेहतरीन कसरत की तरह है। किसी नई भाषा को सीखने से याददाश्त तेज होती है और अलग-अलग संस्कृतियों को समझने का मौका मिलता है।

7. स्ट्रेटेजी गेम्स

शतरंज, पहेलियां और योजना बनाने वाले खेल आपकी फैसले लेने की क्षमता को बेहतर करते हैं। ऐसे गेम खेलने से मुश्किल परिस्थितियों में सही और सटीक कदम उठाने की समझ पैदा होती है।

निष्कर्ष

शौक वही बेहतरीन हैं, जो आपके समय का सही उपयोग करने के साथ-साथ आपकी सोच को भी नया नजरिया दें। इन स्मार्ट हॉबीज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप अपनी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गेमिंग से लेकर क्राफ्टिंग तक, इन दिनों Gen Z के बीच धूम मचा रहे हैं ये 5 ट्रेंडिंग पैशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific