गोल चेहरा अपनी सौम्यता और मासूमियत के लिए जाना जाता है। सही एक्सेसरीज का चुनाव गोल चेहरे के नैन-नक्श को और भी खूबसूरती से उभार सकता है। अगर आपका चेहरा गोल है और आप अपने लुक में एलिगेंस जोड़ना चाहती हैं, तो नोज पिन एक बेहतरीन ऑप्शन है। सही डिजाइन की नोज पिन न केवल आपके चेहरे को शार्प और अट्रैक्टिव लुक देती है, बल्कि आपके स्टाइल स्टेटमेंट को भी निखारती है। ऐसे में आपको ट्रेडिशनल एथनिक लुक पसंद हो या मॉडर्न वेस्टर्न, इस लेख में बताई गई 6 बेस्ट नोज पिन डिजाइंस आपके गोल चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगी। जानते हैं आगे...
1. क्रीसेंट मून शेप नोज पिन
इसमें अर्धचंद्र का खूबसूरत आकार होता है, जिसमें बारीक स्टोन जड़े होते हैं। चांद का यह घुमावदार डिजाइन नाक के पास एक वर्टिकल इल्यूजन बनाता है, जिससे गोल चेहरा थोड़ा सुंदर नजर आता है।
इसे आप रोजाना के कैजुअल वियर या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको डिफ्रेंट लुक भी देगी।
यह भी पढ़ें- आलता लगाने के बाद तुरंत मिट जाता है? जानिए इसे डार्क और लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के हैक्स
2. डिवाइन त्रिशूल नोज पिन
भगवान शिव के त्रिशूल के आकार में बनी यह नोज पिन एक स्पिरिचुअल और बोल्ड लुक देती है। त्रिशूल के नुकीले और ऊपर की ओर उठते किनारें गोल चेहरे को शार्पनेस प्रदान करते हैं।
तीज-त्योहारों, पूजा-पाठ या ट्रेडिशनल कुर्ती और साड़ियों के साथ यह काफी यूनिक दिखती है। ऐसे में आप इस डिजाइन जरूर ट्राई करें।
3. क्लासिक फ्लोरल नोज रिंग
फूलों की पंखुड़ियों के बीच में एक रंगीन स्टोन जैसे - रूबी या रेड स्टोन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन। यह डिजाइन ध्यान को चेहरे के बीचों-बीच आकर्षित करता है और गालों के भारीपन को बैलेंस करता है।
शादी-विवाह, पारंपरिक ईवेंट्स और लहंगे या हेवी साड़ियों के साथ यह परफेक्ट मैच है। इससे आप महफिल में अलग नजर भी आएंगी।
यह भी पढ़ें- ये 4 स्टोन वर्क नथ डिजाइंस करें ट्राई, सावन में सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर
4. मिनिमलिस्टिक स्टोन स्टैक्ड रिंग
छोटे-छोटे चमकीले पत्थरों से सजी हुई एक पतली और नाजुक रिंग आपके लिए बेस्ट है। इसकी रिंग शेप नाक के निचले हिस्से को अलग दिखाती है और चेहरे पर एक मॉडर्न टच लाती है।
कॉलेज, ऑफिस या वेस्टर्नव फ्यूजन ड्रेसेस के साथ रोजाना पहनने के लिए यह बहुत आरामदायक है और अट्रेक्टिव भी हैं।
5. क्लस्टर फ्लावर नोज पिन
इस डिजाइन में कई छोटे चमकदार हीरों को मिलाकर एक छोटे फूल का आकार दिया जाता है। यह मध्यम आकार का स्टड आपके चेहरे की गोलाई में स्पार्कल जोड़ता है और लुक को बैलेंस रखता है।
सिल्क साड़ियों, एथनिक सूट और फैमिली गेट-टुगेदर में यह बेहद रॉयल लुक देती है और आपको सबसे अलग भी दिखाती है।
यह भी पढ़ें- सिंपल हरी चूड़ियों को दें रॉयल लुक, बीच में पहनें मोर पैटर्न वाले ट्रेंडी कड़े
6. वर्टिकल ट्रिपल स्टोन कफ
इसमें तीन चमकीले स्टोन्स एक सीधी लाइन में ऊपर से नीचे की ओर व्यवस्थित होते हैं। वर्टिकल डिजाइन गोल चेहरे के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि यह चेहरे को लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करता है।
पार्टी वियर, कॉकटेल ड्रेसेस या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के साथ यह बेहद स्टाइलिश लगती है। ऐसे में इसे आप जरूर ट्राई करें।
गोल चेहरे पर नोज पिन चुनते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा भारी या गोल डिजाइन के बजाय थोड़े वर्टिकल, फ्लोरल या शार्प कट वाले डिजाइन्स चुनें।
यह भी पढ़ें- इस सावन ट्राई करें ये 3 लेटेस्ट पैंट डिजाइंस, सूट में मिलेगा परफेक्ट लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: amazon/flipkart
