Latest Bomber Jacket Designs: अलमारी में 4-5 भारी-भारी स्वेटर हैं, पर पहनने के बाद लगता है कि काफी मोटी लग रही हूं। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो इस बार एक छोटा सा चेंज कीजिए। इस सर्दी में ट्राई कीजिए बॉम्बर जैकेट। यह हल्की सी होती है, पहनने में आरामदायक है और सबसे बड़ी बात इसे पहनते ही आपका सिंपल सा लुक भी एकदम क्लासी और मॉडर्न लगने लगता है।
आज हम आपको 6 ऐसे बॉम्बर जैकेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ठंड में भी आपको गर्म रखेंगे और स्टाइल में भी सबसे आगे रखेंगे।
6 क्लासी और लाइटवेट बॉम्बर जैकेट (Bomber Jacket Designs)
इस साल अगर आपको ठंड के कपड़ों में भी क्लासी दिखना है मोटा नहीं, तो ट्राई करें ये 6 बॉम्बर जैकेट के ऑप्शन्स।
1. ओवरसाइज्ड बॉम्बर जैकेट
अगर आपको थोड़ा हटके कलर पसंद है, तो बरगंडी यानी गहरे लाल-मैरून रंग वाली ओवरसाइज्ड बॉम्बर बेस्ट है। ये थोड़ी ढीली-ढाली होती है, इसलिए इसके अंदर आप स्वेटर या हुडी भी पहन सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
ब्लैक जींस + व्हाइट टॉप + बरगंडी बॉम्बर। बस, आपका कैजुअल लुक एकदम परफेक्ट हो जाएगा। कॉलेज हो या मार्केट, हर जगह चलेगा।
2. साटिन बॉम्बर जैकेट
साटिन वाली जैकेट में एक अलग ही चमक होती है। यह हल्की होती है, इसलिए ज्यादा ठंड में नहीं, बल्कि हल्की सर्दी या शाम की पार्टी के लिए बेस्ट है।
कैसे स्टाइल करें?
इसे किसी प्लेन बॉडीकॉन ड्रेस या ब्लैक पैंट के साथ पहनिए। ज्यादा ज्वेलरी की जरूरत नहीं, जैकेट ही आपका पूरा लुक संभाल लेगी।
3. फॉक्स स्वेड क्रॉप्ड बॉम्बर जैकेट
अगर आपको सोफ्ट और रिच वाला लुक चाहिए, तो फॉक्स स्वेड वाली क्रॉप्ड बॉम्बर ट्राई करें। यह देखने में बिल्कुल प्रीमियम लगती है और असली लेदर जितनी महंगी नहीं होती। क्रॉप्ड होने की वजह से यह आपकी हाइट को भी थोड़ा लंबा दिखाती है।
कैसे स्टाइल करें?
हाई-वेस्ट जींस या लंबी स्कर्ट के साथ पहनिए। अंदर एक टर्टल नेक टॉप डाल लीजिए, लुक एकदम क्लासी लगेगा।
4. लेदर बॉम्बर जैकेट
एक ब्लैक लेदर बॉम्बर तो हर लड़की की अलमारी में होनी ही चाहिए। यह कभी फैशन से बाहर नहीं होती। इसे आप 5 साल बाद भी पहनेंगी, तो भी यह स्टाइलिश ही लगेगी।
कैसे स्टाइल करें?
यह हर चीज के साथ चलती है। जींस, कुर्ती, ड्रेस, किसी के साथ भी पहन लीजिए। अगर आपको बोल्ड लुक चाहिए तो ब्लैक ऑन ब्लैक पहनिए - ब्लैक जैकेट, ब्लैक जींस, ब्लैक बूट।
5. फ्लोरल बॉम्बर जैकेट
अगर आपको प्लेन जैकेट बोरिंग लगती है, तो फ्लोरल प्रिंट वाली बॉम्बर आपके लिए है। इसमें छोटे-छोटे फूल बने होते हैं, जो सर्दियों के फीके लुक में भी जान डाल देते हैं।
कैसे स्टाइल करें?
इसे हमेशा प्लेन कपड़ों के साथ पहनिए। जैसे, व्हाइट टी-शर्ट + ब्लू जींस + फ्लोरल बॉम्बर। अगर नीचे भी प्रिंट पहन लिया, तो लुक ज्यादा भरा-भरा लगेगा।
6. चारकोल क्रॉप्ड बॉम्बर जैकेट
चारकोल यानी गहरा ग्रे रंग, यह सबसे सेफ और सबसे स्मार्ट कलर है। यह ना तो ज्यादा चमकता है, ना ही ज्यादा फीका लगता है। ऑफिस, कॉलेज, रोज के काम के लिए यह सबसे परफेक्ट है।
कैसे स्टाइल करें?
इसे आप कार्गो पैंट या स्ट्रेट जींस के साथ पहन सकती हैं। अंदर ग्रे या व्हाइट हुडी डालिए, लुक एकदम साफ-सुथरा लगेगा।
बॉम्बर जैकेट को स्टाइल करने के 3 गोल्डन रूल (Bomber Jackets Styling Tips)
बॉम्बर जैकेट का लुक तभी आएगा, जब आप उसे सही तरह से स्टाइल करेंगी। आइए यहां जानते हैं तरीका-
- बॉम्बर ऊपर से थोड़ी फूली हुई होती है, इसलिए अंदर ढीला टॉप पहनेंगी तो लुक मोटा लगेगा। अंदर हमेशा स्लिम-फिट टॉप या टर्टल नेक पहनिए।
- क्रॉप्ड बॉम्बर के साथ हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट सबसे अच्छी लगती है। इससे आपकी कमर पतली और हाइट लंबी दिखती है।
- बॉम्बर जैकेट खुद ही स्टेटमेंट होती है। इसके साथ सिर्फ छोटे ईयररिंग्स या एक पतली चेन काफी है। भारी ज्वेलरी से बचिए।
यह भी पढ़ें- Leather Jacket Designs: ठंड में लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पहनें ये लेदर जैकेट, देखें डिजाइंस
बॉम्बर जैकेट कहां से खरीदें और किन बातों का रखें ध्यान?
अच्छी बॉम्बर जैकेट आपको हर जगह मिल जाएगी। बस खरीदते समय इन 4 बातों का ध्यान रखिए।
- जैकेट को हमेशा पहनकर देखें। ऑनलाइन में साइज का अंदाजा गलत हो सकता है। अपने शहर के किसी अच्छे कपड़ों के मार्केट या मॉल में जाकर ट्राई करें, वहां आपको 800 से 2500 रुपये में अच्छी क्वालिटी की बॉम्बर मिल जाएगी।
- अंदर से अस्तर जरूर देखें। अगर अस्तर पतला होगा तो ठंड नहीं रुकेगी। सर्दियों के लिए थोड़ी मोटी लाइनिंग वाली जैकेट लें।
- बॉम्बर की पहचान उसकी नीचे वाली इलास्टिक और जिप से होती है। जिप को 2-3 बार खोल-बंद करके देखें, अगर अटक रही है तो मत लें।
- अगर आपकी पहली बॉम्बर है, तो ब्लैक या चारकोल लें। ये हर ड्रेस के साथ चल जाएगी। बाद में आप बरगंडी या फ्लोरल ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Winter Shopping Tips: स्वेटर से जैकेट तक, इस विंटर सीजन ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश आउटफिट्स
ऊपर बताई गई इन 6 में से कोई एक बॉम्बर जैकेट अपनी अलमारी में जरूर रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
