ज्वेलरी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर यूनिक ज्वेलरी को वियर करते हैं, ताकि इसे वियर करके हम खूबसूरत नजर आएं। इस बार आप इयररिंग्स में ट्रेंडी डिजाइंस को वियर करें, जिसे पहनने के बाद आपको कोई और ज्वेलरी स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स इनमें से एक है, जिसे वियर आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ कर सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले इयररिंग्स को आप स्टाइल कर सकती हैं।
स्टोन वर्क ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स
आप अगर पार्टी में पहनने के लिए ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स को सर्च कर रहीं हैं, तो ऐसे में आप स्टोन वर्क डिजाइन को पसंद करके वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगेंगे। साथ ही इससे आपका लुक भी खूबसूरत नजर आएगा। आपको इस तरह के इयररिंग्स मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप किसी भी तरह के पार्टी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
हूप्स ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स
आप अगर रोजाना पहनने के लिए इयररिंग्स डिजाइंस को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले हूप्स इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आप खूबसूरत लगेंगी। साथ ही आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। इयररिंग्स आपको मार्केट में सिंपल डिजाइन में मिल जाएंगे। साथ ही आपके हर एक आउटफिट के साथ मैच कर जाएंगे।
ट्रेडिशनल डिजाइन ट्राइएंगल इयररिंग्स
अगर आप सूट या साड़ी के साथ इयररिंग्स को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप तस्वीर में नजर आने वाले ऑप्शन को सर्च कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगेंगे। इसमें आपको सिल्वर और गोल्डन दोनों तरह का वर्क मिलेगा, ताकि यह इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर नजर आए और आपकी साड़ी या सूट के साथ मैच कर जाएं। इन्हें आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं और वियर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Small Earrings For Gift: बेटी या बहु को गिफ्ट में देने के लिए बेस्ट है लाइटवेट छोटे गोल्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
गोल्डन वर्क ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स
सिंपल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप ट्राइएंगल डिजाइन इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद सुंदर लगेंगे। इसमें आपको स्पाइरल डिजाइन मिलेगा, जिसे वियर करके आप सुंदर लगेंगी। आपको इस तरह के इयररिंग्स को खरीदकर ट्राई करना चाहिए और लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Oxidized Ghungroo Earrings: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जचेंगी ये ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
इस बार आप ट्राई करें ट्राइएंगल इयररिंग्स, जिसे वियर करके आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही खूबसूरत लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ SOHI
