छोटे नाखूनों वाली महिलाओं को लगता है कि वे ट्रेंडी और फंकी नेल आर्ट ट्राई नहीं कर सकतीं, लेकिन ऐसा नहीं है। सही कलर्स डिजाइन्स के साथ छोटे नाखून भी बेहद एस्थेटिक दिख सकते हैं। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में नए आइडियाद के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टूथपिक और ईयरबड से घर पर कैसे बनाएं नेल्स के लिए ट्रेंडी डिजाइंस? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

एस्थेटिक फ्लोरल डिजाइन

फ्लोरल नेल आर्ट छोटे नाखूनों के लिए सबसे प्यारा और एस्थेटिक डिजाइन है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सभी नाखूनों पर अपनी पसंद का कोई प्यारा और सॉफ्ट बेस कलर लगाएं। इसे पूरी तरह सूखने दें।

अब एक साफ ईयरबड लें और उसके एक सिरे को सफेद नेल पॉलिश में डुबोएं। नाखूनों के बीच में या एक कोने पर हल्की सी डैबिंग करके एक छोटा सा सफेद घेरा या बिंदु बनाएं। यह फूल का सेंटर बनेगा।

अब टूथपिक की नुकीली नोक को सफेद या गुलाबी पॉलिश में डुबोएं। ईयरबड से बने सेंटर के चारों तरफ पंखुड़ियां और पत्तियां बनाएं। 

इसे भी पढ़ें - डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं गोल डिजाइन वाली ये लाइटवेट अंगूठियां

कुंदन और स्टोन लुक

यह हैवी लुक त्योहारों और शादियों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए आपको टूथपिक और कुछ छोटे नेल आर्ट स्टोन्स या कुंदन की जरूरत होगी।

बता दें कि इसमें  भी ऊपर वाले की तरह टूथपिक का यूज हुआ है। इसमें स्टोन्स को डायगोनल पैट्रन में सजाया गया है। लास्ट में, टॉप कोट लगाकर इसे सही करें।

इसे भी पढ़ें - बिना केमिकल Skin को दें नया लुक, घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं हाईलाइट्स

बोल्ड ज्योमेट्रिक और लाइन आर्ट 

ज्योमेट्रिक लाइन आर्ट छोटे नाखूनों को एक मॉडर्न लुक देता है। इसे बिना किसी महंगे टूल के टूथपिक से मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

सबसे पहले नाखूनों पर मैट फिनिश वाला कोई बोल्ड कलर लगाएं। एक उंगली को खाली छोड़ दें, जिस पर डिजाइन बनाना है खाली छोड़े गए नाखून पर पहले सफेद बेस लगाएं। अब टूथपिक को काली नेल पॉलिश में डुबोएं और नाखून पर बहुत ही बारीक और सीधी रेखाएं खींचकर बनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific