एथनिक फैशन में आजकल अनारकली हैवी फ्लेयर वाले प्लाजो का कॉम्बिनेशन पहली पसंद बना हुआ है। यह स्टाइल न केवल आपको एक रॉयल लुक देता है, बल्कि उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी बेहद आरामदायक होता है। किसी पार्टी, फंक्शन या त्योहार के मौके पर सबसे अलग दिखने के लिए यह सबसे बेहतरीन चॉइस है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन से अनारकली प्लाजो पहन सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1. एथनिक पेस्ली और फ्लोरल डार्क फ्लेयर्ड प्लाजो

यदि आप किसी शाम की पार्टी या फंक्शन के लिए एक क्लासी और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो डार्क बेस पर बना यह पेस्ली प्रिंट डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस प्लाजो का बेस गहरे रंग का है, जिस पर वाइन और सटल टोन में खूबसूरत पेस्ली और छोटे फूलों के बारीक प्रिंट्स बने हुए हैं। इसका एक्स्ट्रा घेर इसे बिल्कुल एक स्कर्ट जैसा लुक देता है। 

इसे आप किसी प्लेन अनारकली कुर्ती या शॉर्ट अनारकली के साथ पेयर करके एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न वाइब पा सकती हैं। 

2. वाइब्रेंट अजरख और ज्योमेट्रिक स्ट्राइप्ड प्लाजो

जो महिलाएं ट्रेडीशनल प्रिंट्स को पसंद करती हैं, उनके लिए यह प्लाजो बेस्ट है। प्लाजो वर्टिकल स्ट्राइप्स के साथ खूबसूरत ट्राइबल से सजा हुआ है। इसमें मस्टर्ड येलो, स्काई ब्लू, रेड और ब्लैक जैसे वाइब्रेंट कलर्स का कॉम्बिनेशन है। 

वर्टिकल लाइन्स होने की वजह से इसे पहनने के बाद आपकी हाइट भी थोड़ी लंबी नजर आती है। इस तरह के घेरदार प्लाजो को आप मैरून, ब्लैक या मस्टर्ड रंग के अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।

3. क्लासिक रेड एंड व्हाइट फ्लोरल जाकट पैर्टन प्लाजो

अगर आप सिंपल, सोबर और एवरग्रीन लुक की तलाश में हैं, तो यह प्रिंटेड डिजाइन आपकी वॉर्डरोब में जरूर होना चाहिए। इस प्लाजो पर ईंट जैसे लाल बेस के ऊपर बेहद खूबसूरत सफेद और क्रीम रंग का ऑल-ओवर फ्लोरल जाल प्रिंट बना हुआ है।

इसका इलास्टिक वेस्टबैंड इसे पहनने में बेहद आरामदायक और फ्लेक्सिबल बनाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik