गणेश चतुर्थी के दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में इस पर्व की रौनक सबसे ज्यादा दिखाई देती है। बप्पा के स्वागत के लिए महिलाएं इस दिन नौवारी साड़ी पहनने के साथ-साथ पारंपरिक ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट करती हैं। अगर आप भी इस गणेशोत्सव मराठी मुलगी वाला लुक पाना चाहती हैं, तो सजने-संवरने के लिए साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी जरूर कैरी करें।

मराठी लुक के लिए 5 जरूरी पारंपरिक ज्वेलरी डिजाइंस

मराठी लुक तब तक अधूरा लगता है, जब तक कि इसके साथ महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी शामिल न की जाए। ऐसे में आइए जानते हैं इस गणेश चतुर्थी पर मराठी लुक को कंप्लीट करने के लिए 5 बेस्ट ज्वेलरी डिजाइंस के बारे में -

1. मोती और माणिक वाली मराठी नथ

मराठी लुक की असली पहचान नाक में पहनी जाने वाली नथ होती है। आप गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपने मराठी लुक में चार चांद लगाने के लिए सफेद मोतियों और रूबी से तैयार इस खूबसूरत नथ को पेयर कर सकती हैं। ऐसी नथ चेहरे को और भी आकर्षक बनाने में मदद करती है और साथ ही रॉयल लुक देती है।  

(image credit: pinterest/Riya Hingnekar)

2. नक्काशीदार पेशवाई कंगन और तोडे

मराठी लुक को पूरा करने में पेशवाई कंगन और तोडे भी अहम भूमिका निभाते हैं। आप भी इस साल गणेश चतुर्थी के दिन रॉयल लुक पाने के लिए अपनी कलाइयों पर इस तरह के कंगन पहन सकती हैं। ऐसे कंगन को आप हरी कांच की चूड़ियों के साथ मिलाकर पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन गणेश चतुर्थी के दिन आपके मराठी लुक में चार चांद लगा देगा।  

(image credit: pinterest/Ankita art)

3. कोल्हापुरी साज और मोहनमाला

मराठी मुलगी वाला लुक कंप्लीट करने के लिए नथ और कंगन के अलावा कोल्हापुरी साज पहन सकती हैं। इसके बिना पूरा लुक अधूरा माना जाता है। इस तरह के हार में 21 अलग-अलग तरह की पत्तियां या शुभ चिह्न बने होते हैं। इस तरह की माला को आप नौवारी साड़ी या सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको एक परफेक्ट मराठी वाइब देने में मदद करेगी।  

(image credit: pinterest/Ankita art)

4. अर्धचंद्र के आकार की चंद्रकोर बिंदी

इन सभी ज्वेलरी के अलावा अगर आप मराठी लुक को और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो साधारण बिंदी के बजाय माथे पर चंद्रकोर बिंदी लगा सकती हैं। गहरे लाल या महरून रंग की यह बिंदी आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही आपको एक परफेक्ट मराठी टच देगी।    

(image credit: pinterest/Boho with a Twist)

यह भी पढ़ें- फैशनेबल Marathi Style Saree में आप लगेंगी बिल्कुल मराठी मुलगी, ट्रेडिशनल लुक से देंगी बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात

5. बुगडी और कान की पारंपरिक बाली

कानों के ऊपरी हिस्से में पहनी जाने वाली बुगडी भी आपके मराठी लुक में जान डाल देगी। यही नहीं, यह एक्सेसरी आपके चेहरे के साइड प्रोफाइल को बेहद अट्रैक्टिव और सुंदर दिखाती है। इस तरह की बुगडी को आप किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। यह खासकर आपके गणेश चतुर्थी लुक को और भी खास बना देगी। 

(image credit: pinterest/Boho with a Twist)

मराठी लुक कैरी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपके कान या नाक छिदे हुए नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में आसानी से मिलने वाली क्लिप-ऑन नथ और प्रेसिंग वाली बुगडी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन सभी महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी को आप सिर्फ नौवारी साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि किसी भी पैठणी, चंदेरी या कांजीवरम साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Marathi Kolhapuri Saaj: आप भी पाना चाहती हैं मराठी मुल्गी जैसा लुक? साड़ी के साथ शामिल करें कोल्हापुरी साज

निष्कर्ष: गणेश चतुर्थी पर अगर आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बप्पा के स्वागत से पहले अपनी साड़ी के साथ ऊपर बताई गई पारंपरिक मराठी ज्वेलरी को जरूर ट्राई करें। ये सभी ज्वेलरी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी या आप इन्हें नजदीकी बाजार के ज्वेलरी स्टोर्स से भी खरीद सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।