राखी फेस्टिवल भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व माना जाता है। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए बहनें कई प्रयास करती हैं। वे रक्षाबंधन पर पारंपरिक अंदाज में सजना-संवरना पसंद करती हैं। त्योहार के इस अवसर पर अगर आप भी अपने लिए बेहतरीन साड़ियां, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और ज्वेलरी चुन रही हैं, तो भारी-भरकम चूड़ियों या कंगनों के बजाय कुछ शानदार 'स्टेटमेंट रिंग' ट्राई कर सकती हैं।
रक्षाबंधन 2026 के लिए 4 ट्रेंडी स्टेटमेंट रिंग डिजाइंस
बड़ी और आकर्षक अंगूठी आपके हाथों में चार चांद लगा देती है। यह न केवल रॉयल और क्लासी लुक देती है, बल्कि आपके पूरे फेस्टिव लुक को पूरा करने में भी मदद करती है। आप भी इस राखी 2026 ये 4 ट्रेंडी और एलिगेंट स्टेटमेंट रिंग डिजाइंस पेयर कर सकती हैं।
1. Kundan Statement Ring से पाएं Royal Look
कुंदन और मोती से सजी यह खूबसूरत रिंग खासकर त्योहारों पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है। इस तरह की अंगूठियों में कुंदन और चारों तरफ छोटी-छोटी मोतियों की लटकन लगी होती है, जो खासकर ट्रेडिशनल वियर के साथ खूब जचती है। इस तरह की रिंग में आपको अलग-अलग शेप मिल जाएंगे।
- ऐसे करें स्टाइल: इस रिंग को आप सिल्क साड़ियों और हैवी अनारकली सूट्स के साथ पेयर करें।
- इसके साथ आप हाथ में गोल्डन पर्ल वॉच पहन सकती हैं।
2. Oversized Cocktail Ring से बनाएं Bold Statement
मीनाकारी ज्वेलरी हर तरह के लुक में रंग भर देती है। इसे आप न सिर्फ रक्षाबंधन, बल्कि किसी भी खास इवेंट या फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। पारंपरिक मीनाकारी कॉकटेल रिंग के डिजाइंस को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की रिंग को आप पेस्टल या सॉलिड शेड वाले एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
- इसके साथ आप हाथों में पेस्टल कलर की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Rakhi Jewellery: राखी 2026 पर सूट के साथ पेयर करें ये 4 ट्रेंडी मीनाकारी झुमका, देखें डिजाइंस
3. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर मिरर वर्क रिंग
अगर आप मॉडर्न और एथनिक लुक पसंद करती हैं, तो इस साल राखी पर इस तरह की खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर मिरर वर्क रिंग कैरी कर सकती हैं। ऐसी रिंग डिजाइंस आजकल महिलाओं के बीच काफी चलन में हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की रिंग को आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
- आप इस तरह की रिंग के साथ गोल्डन या सिल्वर ब्रेसलेट भी कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Meenakari Necklace For Women: चोकर से लेकर लॉन्ग हार तक, देखें मीनाकारी के ये 5 सदाबहार नेकलेस डिजाइंस
4. पोलकी विथ कलर्ड जेमस्टोन रिंग
अगर आपको स्टोन वर्क वाली रिंग पहनना बहुत पसंद है, तो आपके लिए यह रिंग सही रहेगी। इसे आप रक्षाबंधन के खास मौके पर पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आपको इस तरह की रिंग नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल जाएगी।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की रिंग को आप कुर्ता प्लाजो या सलवार सूट के साथ भी पहन सकती हैं।
- आप इस रिंग के साथ हाथों में सिंगल कड़ा पहन सकती हैं।
Statement Ring खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी राखी के दिन स्टेटमेंट रिंग पहन रही हैं, तो इसे पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे -
- इस रिंग के साथ हाथों में ढेर सारी चूड़ियां या कंगन न पहनें।
- रक्षाबंधन पर इस रिंग के अलावा आप हाथों में खूबसूरत मेहंदी भी लगवा सकती हैं।
- अधिकतर स्टेटमेंट रिंग्स एडजस्टेबल होती हैं, इसलिए साइज की कोई समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- Meenakari Pendant Designs: साड़ी हो या कुर्ती हर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे मीनाकारी पेंडेंट, देखें नए कलेक्शन
रक्षाबंधन के दिन ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ आप इन 4 बेहतरीन स्टेटमेंट रिंग डिजाइंस को कैरी कर सकती हैं। ऐसे रिंग डिजाइंस आपको रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787736392326_m.webp)