स्लीवलेस टॉप का फैशन गर्मियों में काफी ज्यादा ट्रेंड में रहता है। हर साल अलग-अलग तरह के टॉप डिजाइन मार्केट में आते हैं। यह मौसम ऐसा होता है, जिसमें आप हर तरह के स्टाइल के कपड़े कैरी कर सकती हैं। गर्मियों में महिलाओं के पास पहनने के लिए कई ऑप्शन होते हैं। आजकल स्लीवलेस टॉप के अलग-अलग तरह के कट डिजाइन वाले टॉप आ रहे हैं। ये न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि किसी भी लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने का काम भी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरह के स्लीवलेस टॉप के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हाई-नेक स्लीवलेस टॉप डिजाइन
आपको अगर गले को कवर करने वाले डिजाइन ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप हाई-नेक वाले टॉप चुन सकती हैं। यह स्टाइलिश लगते हैं और आपके लुक को क्लासी भी बनाते हैं। इस तरह के टॉप सिंपल भी लगते हैं और ऑफिस कॉलेज पहनकर जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
image credit-
हॉल्टर नेक स्लीवलेस टॉप
इस तरह के टॉप डिजाइन में बैक ज्यादातर खुला रहता है। आगे से आप हाइनेक या राउंड शेप वाले टॉप चुन सकती हैं। दोनों ही तरह के टॉप डिजाइन क्लासी लगते हैं। यह मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देने के लिए बेस्ट आइडिया है। पार्टी या डेट पर जाने के लिए यह भी डिजाइन बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Kurta Palazzo for Summer: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन कुर्ता-प्लाजो सेट्स, देंगे डिफरेंट और कुल लुक
इसे भी पढ़ें- Bcshared/pinterest
रफल स्लीवलेस टॉप
इस तरह के टॉप डिजाइन में आपको बाजू पर और पेट के पास रफल डिजाइन मिलता है। गला बंद होता है, लेकिन यह स्लीवलेस होते हैं। यह महिलाओं को सॉफ्ट लुक देते हैं। आउटिंग और कैजुअल वियर के लिए यह आइडिया बेस्ट है। हर दिन आप इस तरह के आउटफिट पहनकर ऑफिस भी जा सकती हैं।
क्रॉप स्लीवलेस टॉप
डेली वियर में अगर स्टाइलिश टॉप सर्च कर रही हैं, तो क्रॉप स्लीवलेस टॉप ले सकती हैं। हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ इस तरह के टॉप महिलाएं कैरी करती हैं। बोल्ड लुक या फैशनेबल स्टाइल कैरी करना है, तो ये बेस्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Stylish Tops for Short Height Girls: हाइट है कम, तो स्टाइल करें ये टॉप; जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस
पेपलम स्लीवलेस टॉप
आजकल इस तरह के टॉप का काफी ट्रेंड चल रहा है। इसकी खास बात यह है कि यह नीचे से फ्लेयर वाला होता है और बॉडी को अच्छा शेप भी देता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है, जो स्लिम हैं और क्लासी लुक चाहती हैं।
इन डिजाइंस के अलावा आप वी-नेक स्लीवलेस टॉप, ऑफ-शोल्डर स्लीवलेस टॉप और फ्लोरल प्रिंट स्लीवलेस टॉप भी ले सकती हैं। ऑफिस पहनकर जाने के लिए यह डिजाइन बेस्ट होते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- Tophuong, shopee, sooline/pinterest
