Mandala Mehendi Ke Easy Designs: हरतालिका तीज का हर महिला को बेसब्री से पूरे साल इंतजार रहता है। इस खास दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव-पार्वती की पूजा-आराधना भी करती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो श्रृंगार के साथ हाथों में मेहंदी लगाने का काफी महत्व माना जाता है। अगर आप भी सिंपल मंडला मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन मंडला मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

मंडला मेहंदी के 6 आसान डिजाइंस

हथेलियों के बीचों-बीच बनने वाले गोल मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइंस न सिर्फ हाथों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि आपके फेस्टिव लुक में चार चांद भी लगा देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन खूबसूरत मंडला मेहंदी डिजाइंस के बारे में, जिन्हें आप महज 10 मिनट के अंदर अपने हाथों पर बना सकती हैं -

1. क्लासिक सन बेस्ट गोल मंडला मेहंदी

हथेली के बीचों-बीच पारंपरिक सन पैटर्न वाला यह खूबसूरत फूल हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। इस डिजाइन में चारों ओर पंखुड़ियां, बारीक डॉट्स और सूरज की किरणों की तरह लकीरें बनाई जाती हैं, जो दूर से देखने पर भी बहुत अट्रैक्टिव नजर आती हैं।  

(image credit: pinterest/daily finds hub)

2. स्क्वायर फ्रेम मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

इसके अलावा स्क्वायर फ्रेम मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप केवल 10 मिनट के अंदर आसानी से अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के साथ आप हाथों पर खूबसूरत नेल आर्ट या फ्रेंच मैनीक्योर करवाकर अपनी उंगलियों और हाथों को सोबर लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 10 Minute Mehndi Designs: बिना मेहंदी आर्टिस्ट के खुद लगाएं ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन

(image credit: pinterest/saima malik)

3. क्रिसेंट मून एंड फ्लोरल हथेली मंडला मेहंदी डिजाइन

इन दिनों क्रिसेंट मून वाले मंडला मेहंदी डिजाइंस भी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं, जिन्हें आप हरतालिका तीज के दिन 10 मिनट में अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। यह आपके हाथों को बहुत ही खूबसूरत और मॉडर्न टच देने में मदद करेगा। इसमें बीच में आधा चांद और नीचे खिलता हुआ फूल बना होता है।

(image credit: pinterest/Devwiz Team)

4. लोटस एंड लीफ मंडला मेहंदी डिजाइन

हथेली के बीचों-बीच गोल घेरा और अंदर बारीक कमल की आकृति हाथों को बेहद खूबसूरत बनाती है। ऐसे में हरतालिका तीज के खास मौके पर आप इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन के साथ अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए आप लाल या मैरून रंग की पतली कांच की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में हाथों पर खूब जचेगी यह बेल मेहंदी, देखें सबसे आसान डिजाइंस

(image credit: pinterest/Anagha)

5. क्लासिक टिप डाई आलता स्टाइल मंडला मेहंदी डिजाइन

अगर आप हरतालिका तीज पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं, तो किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ अपने हाथों पर इस तरह की खूबसूरत मिनिमल मेहंदी बनवा सकती हैं। यह बैक हैंड पर ज्यादा अच्छी लगेगी। ऐसे में आप गोल टिकिया बनाकर उंगलियों को बारीक पत्तियों वाले डिजाइन से भर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के साथ आप ब्रेसलेट भी कैरी कर सकती हैं।  

(image credit: pinterest/avani)

6. झूमर ब्रेसलेट डिजाइन मंडला मेहंदी

अगर आपको ब्रेसलेट या हाथफूल पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन बहुत पसंद है, तो आप मंडला में भी इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बीच में गोल फूल के साथ कुछ मोतियों जैसी लकीरें खींचकर इसे झूमर या हाथफूल जैसा लुक दे सकती हैं। ऐसा डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत होता है और हाथों की सुंदरता भी बढ़ा देता है।  

यह भी पढ़ें- Easy Mehndi Design Photos: नवरात्रि पर बनवाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

(image credit: pinterest/i am miku)

निष्कर्ष: अगर आप भी हरतालिका तीज के खास मौके पर कम समय में बनने वाली खूबसूरत मंडला मेहंदी डिजाइंस लगवाना चाहती हैं, तो ऊपर बताई गई किसी भी डिजाइन को चुनकर मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं या घर पर खुद भी ट्राई कर सकती हैं। ये सभी डिजाइंस आपके हाथों को सोबर, रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।