छठ पूजा के दौरान हर महिला अपने लुक को आकर्षक और खूबसूरत बनाना चाहती है। वे खासकर लाल या पीले रंग की साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी छठ पूजा पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो हाथों पर रची मेहंदी आपके इस लुक में चार चांद लगा देगी। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ हाथों पर लगी मेहंदी खूब फबती है और आपके छठ पूजा के अनुभव को हमेशा के लिए यादगार बना देती है।

छठ पूजा के लिए 5 ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस

अगर आप भी कम समय में और आसानी से लगने वाली सिंपल मेहंदी डिजाइंस की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगी।

1. अरेबिक बेल या ट्रेल डिजाइन

कम समय में बेहतरीन लुक पाने के लिए आप इस तरह की अरेबिक बेल या ट्रेल डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को आप खुद भी लगा सकती हैं या किसी एक्सपर्ट से भी बनवा सकती हैं। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और यह दूर से देखने में बेहद एलिगेंट लुक देती है।  

pinterest/TrendAura Studio

2. मिनिमलिस्ट अरेबिक फ्लोरल पैटर्न

आप चाहें तो मिनिमलिस्ट अरेबिक फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी भी चुन सकती हैं। कलाई के पास या हथेली के बीच में एक गोल फूल और उंगलियों पर सिंपल डॉट या लाइन वर्क करना बहुत ही शाही और सोबर लुक देता है।

pinterest/RINI

3. ट्रेडिशनल मंडला आर्ट डिजाइन

जो महिलाएं भारी-भरकम और भरी हुई मेहंदी डिजाइंस पसंद नहीं करतीं और कुछ सिंपल बनवाना चाहती हैं, उनके लिए ट्रेडिशनल मंडला आर्ट वाला यह डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा। इस तरह का डिजाइन हाथों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ आपके छठ पूजा लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है।  

pinterest/Wedding Planners

4. ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइन

ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस आजकल बहुत ज्यादा चलन में हैं। अगर आप भी कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की ज्योमेट्रिकल पैटर्न्स वाली मेहंदी आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। ऐसी मेहंदी को आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं।

pinterest/midgardconstructionllc

5. ज्वेलरी या फिंगर फोकस्ड मेहंदी

ज्वेलरी मेहंदी के डिजाइंस आपके छठ पूजा लुक को और भी ज्यादा शानदार बना देंगे। इस तरह की मेहंदी लगवाने के बाद आपको हाथों में किसी भी तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह उन महिलाओं के लिए सबसे बढ़िया है, जो कम समय में हाथों को भरा हुआ और स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं। 

pinterest/PinBloom 🌸  

मेहंदी लगाने के बाद आजमाएं आसान टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम डार्क और गहरा आए, तो इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखें -

  • मेहंदी सूखने के बाद एक कटोरी में नींबू और चीनी का घोल तैयार करें और रुई की मदद से इसे हल्के हाथों से मेहंदी के ऊपर लगाएं।
  • मेहंदी का रंग और गहरा करने के लिए आप तवे पर लौंग डालकर उसकी भाप अपने हाथों पर ले सकती हैं।
  • मेहंदी छुड़ाने के बाद कम से कम 6 से 7 घंटे तक अपने हाथों को पानी के संपर्क में आने से बचाएं।

निष्कर्ष: छठ पूजा के खास मौके पर अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और कोई बढ़िया मेहंदी डिजाइन लगवाने का सोच रही हैं, तो इस लेख में बताए गए ये मेहंदी डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट होंगे। ये सभी डिजाइंस आपके हाथों को सजाने के साथ-साथ आपके पूरे छठ पूजा लुक में चार चांद लगा देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।