Kanya Pujan 2026 Dress For Baby Girl: शारदीय नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के स्वरूप में पूजा जाता है। इस पावन अवसर पर हर मां चाहती है कि बेटी सुंदर लगे। ऐसे में सही ट्रेडिशनल आउटफिट चुनना जरूरी है। अगर आप भी कन्या पूजन के लिए खास और ट्रेडिशनल ड्रेस ढूंढ रही हैं, तो अनारकली सूट से लेकर शरारा सेट तक ये 5 आउटफिट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट होंगे।

कन्या पूजन के लिए 5 आउटफिट आइडियाज

इस कन्या पूजन समझ नहीं आ रहा कि बेटी को क्या पहनाएं, तो ये 5 ड्रेस आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।

1- लहंगा चोली (Lehenga Choli)

नवरात्रि कन्या पूजन में आप अपनी बच्ची को गुजराती या राजस्थानी पटोला और मिरर वर्क की लहंगा चोली पहना सकती हैं। हो सके तो, लाल,पीले या नारंगी रंग के कॉटन लहंगे खरीदें। यह काफी खूबसूरत लगते हैं और इसे आपकी बेटी आराम से पहन सकती है।

ऐसे करें स्टाइल: लहंगा चोली के साथ गोटा-पट्टी वाली छोटी चुनरी भी पहनाएं। साथ ही बालों में गजरा या कलरफुल क्लिप लगाएं।

image credit- (Pinterest)

2- अनारकली सूट (Anarkali Suit)

अगर अपनी बेटी को हैवी लुक देना चाहती हैं, लेकिन जो उसके लिए कंफर्टेबल भी हो तो आप फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट चुन सकती हैं। इस आउटफिट में बच्चियां काफी प्यारी लगती हैं। फेस्टिव सीजन के लिए आप वाइब्रेंट कलर को चुनें।

ऐसे करें स्टाइल: अनारकली सूट के साथ आप मैचिंग चूड़ी, छोटी बिंदी और जूती पहनाएं। साथ ही बालों में दो प्यारी सी चोटी बनाएं।

image credit- (Pinterest)

3- शरारा सेट (Sharara Set)

शरारा सेट इन दिनों काफी पॉपुलर है। इस आउटफिट में आपकी बेटी काफी सुंदर दिखेगी। कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा। इस कन्या पूजन पर फ्लोरल प्रिंट या हल्के थ्रेड वर्क वाला पहना सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल: शरारा सेट के साथ मैचिंग जूती और हल्की चूड़ियां पहनाएं। साथ ही बालों को खुला रखकर एक हेयरबैंड लगाएं।

image credit- (Pinterest)

4- पट्टू पावड़ाई / साउथ इंडियन लहंगा (Pattu Pavadai)

अगर आप इन सबसे बोर हो गई हैं और कुछ अलग चाहती हैं, तो साउथ इंडियन ड्रेस पट्टू पावड़ाई एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह 2 पीस ड्रेस होती है। कंट्रास्ट बॉर्डर वाले सिल्क के ये सेट बच्चियों पर बहुत अच्छे दिखेंगे। यह फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है।

ऐसे करें स्टाइल: बच्ची को पट्टू पावड़ाई ड्रेस पहनाने के बाद बालों में जूड़ा बनाएं और उसपर गजरा लगाएं। साथ ही छोटी बिंदी लगा दें।

image credit- (Pinterest)

5- धोती कुर्ता सेट (Dhoti Kurta Set)

अगर आपकी बेटी काफी छोटी है और सितारे वाले कपड़े नहीं पहनती है, तो आप इंडो-वेस्टर्न धोती पैंट और कुर्ता सेट पहना सकती हैं। इस आउटफिट में आपकी बच्ची कम्फर्टेबल फील करेगी।

ऐसे करें स्टाइल: धोती पैंट और कुर्ता सेट पहनाने के बाद आप अपनी बेटी को क्यूट से नागरा पहनाएं। आंखों में काजल लगाकर बालों में एक चोटी बना दें।

image credit- (Pinterest)

इन बातों का रखें ध्यान

कन्या पूजन में बच्चियों को काफी देर तक बैठना पड़ता है, इसलिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • कम्फर्ट है जरूरी: बच्ची के कपड़े में सॉफ्ट अस्तर लगा हो। चुभने वाले सितारे या लेस से बच्ची को दिक्कत हो सकती है।
  • सही साइज चुनें: ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा फ्लेयर्ड ड्रेस न लें, वरना बच्ची चलने-फिरने में कंफर्टेबल नहीं रहेगी।
  • एक्सेसरीज हल्की रखें: बच्ची को छोटी चूड़ियां और सॉफ्ट जूती ही पहनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- (Pinterest)