काफ्तान स्टाइल ड्रेसेस को किस तरह से कैरी किया जाए, अक्सर महिलाएं इसे लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। ढीली-ढाली फिटिंग की वजह से इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी या कपड़े पहनना आसान नहीं होता। काफ्तान ड्रेसेस को आप कैजुअल डे आउट से लेकर पार्टी और वेकेशन तक, कई मौकों पर पहन सकती हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब आपको इसे सही स्टाइल करना आएगा। काफ्तान को कैरी करने का सबसे आसान तरीका यह होता है कि आप इसे अपनी बॉडी शेप और मौके के अनुसार स्टाइल करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे पहनने के अलग-अलग तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Kaftan Dress को स्टाइलिश कैसे बनाएं?

बेल्ट के साथ काफ्तान ड्रेस पहनें- इसे पहनने के बाद अगर आपको लग रहा है कि यह सही बॉडी शेप नहीं दे रहा है, तो आप इसके साथ बेल्ट पहन सकती हैं। काफ्तान की ढीली फिटिंग को कमर से हल्का टाइट दिखाने के लिए बेल्ट पहना जाता है। इससे आउटफिट को शेप मिलती है, इसके साथ ही यह पार्टी लुक जैसा भी दिखने लगता है। काफ्तान अगर बहुत ज्यादा सिंपल है, तो आप लेदर बेल्ट पहन सकती हैं। पार्टी लुक के लिए ज्यादातर महिलाएं मेटल या स्टोन वर्क वाली बेल्ट का चुनाव करती हैं।

image credit- Aza Fashions/pinterest

काफ्तान को फ्रॉक की तरह पहनें

आप घूमने जा रही हैं या बीच पर वेकेशन मनाने जा रही हैं, तो इसे फ्रॉक की तरह यूज कर सकती हैं। इसके साथ आप जूते या चप्पल भी पहनेंगी, तो भी यह आपके लुक को क्लासी बनाएगा। पैरों में अगर आपको आरामदायक फील नहीं हो रहा है, तो आप शॉर्ट जींस भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपको पूरे दिन इसे पहनकर घूमने में परेशानी नहीं होगी। इसके साथ आप खुले बाल और सनग्लासेस ले सकती हैं। यह वेकेशन के लिए परफेक्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें- बारिश में भी बेझिझक पहन सकती हैं ट्रांसपेरेंट कपड़े, ये 3 स्टाइलिंग टिप्स देंगे परफेक्ट लुक

image credit- katlynabbott0/pinterest

पार्टी वियर काफ्तान स्टाइल कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको हैवी वर्क या शिमरी फैब्रिक वाले काफ्तान पहनने की जरूरत नहीं है। आप इसके साथ ऐसी ज्वेलरी कैरी करें, जिससे यह क्लासी भी लगे और पार्टी लुक भी बना दे। स्टेटमेंट इयररिंग्सऔर क्लच के साथ हाथों में आर्टिफिशियल सिल्वर चूड़ियां पहनें। शादी या किसी त्योहार पर काफ्तान के साथ इस तरह की चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसके अलावा आप शरारा स्टाइल काफ्तान भी पहन सकती हैं, क्योंकि इस तरह का स्टाइल आपको दूसरों से अलग बनाता है।

इसे भी पढे़ें- मानसून में भी परफेक्ट रहेगा मेकअप, अपनाएं ये गोल्डन टिप्स और पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

image credit- pmorar870/pinterest

इन स्टाइलिश टिप्स के अलावा जो महिलाएं काफ्तान को बिना बेल्ट के फिट दिखाना चाहती हैं, वह लंबा मैक्सी काफ्तान चुन सकती हैं। यह लुक रॉयल और आरामदायक भी होता है और इससे आपकी हाइट भी लंबी लगती है।

image credit- pinterest