फंक्शन हो या फेस्टिवल, अधिकतर लड़कियों को ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट पहनना पसंद होता है। अगर आप भी किसी खास मौके पर एथनिक वियर कैरी कर रही हैं, तो अपने आउटफिट को और बेहतर बनाने के लिए आप पुरी के कुछ स्टाइलिश पीपली क्राफ्ट बैग्स को ट्राई कर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।
मल्टीकलर पोटली बैग
भारत का हर राज्य अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है। ऐसे में बात करें ओडिशा के पुरी की, तो पुरी जिले की पीपली क्राफ्ट काफी चर्चा में रहती है। आप इस तरह के खूबसूरत पीपली क्राफ्ट से बने मल्टीकलर पोटली बैग को शामिल करके अपने एथनिक वियर को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
पटोला प्रिंट पोटली बैग
छोटे-छोटे कपड़ों के टुकड़ों से बने इन पीपली क्राफ्ट बैग का इन दिनों काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। ऐसे में आप इस तरह के पीपली क्राफ्ट से तैयार पटोला प्रिंट पोटली बैग को किसी भी खास मौके पर एथनिक या ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
गोल्ड टोंड बीड हैंडल पोटली बैग
आजकल पीपली क्राफ्ट से बने बैग न सिर्फ भारतीय महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, बल्कि विदेशी महिलाएं भी इसकी खरीदी कर रही हैं। आप भी अपने लुक को फैशनेबल और स्टाइलिश बनाने के लिए, साथ ही भीड़ से हटकर दिखने के लिए इस तरह के पीपली क्राफ्ट गोल्ड टोंड बीड हैंडल पोटली बैग को ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Potli Bags: पोटली बैग को आउटफिट के साथ ऐसे करें स्टाइल, एक्ट्रेसेस की तरह लुक लगेगा परफेक्ट
टैसल वर्क हैंडक्राफ्टेड पोटली बैग
इस तरह के बैग्स को आप किसी भी खास फंक्शन या तीज-त्योहारों पर एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। एक जैसे साधारण हैंडबैग का इस्तेमाल करने के बजाय अगर आप इन बैग्स को चुनती हैं, तो आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। इस बैग की रंगीन कला आपके लुक को डिफरेंट वाइब देगी।
अगर आप भी एक जैसे हैंडबैग्स का इस्तेमाल कर बोर हो गई हैं, तो अब अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए ऊपर दिए गए कुछ पीपली क्राफ्ट बैग्स को कैरी कर सकती हैं। यह आपको भीड़ से हटके लुक देने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Potli Bags: वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये पोटली बैग, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Sunil Jalori/PARLUX | Handcrafted Bags/BHANU creation
