त्योहारों पर अक्सर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट और भीड़ से अलग बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। बात चाहे गणेश चतुर्थी, तीज की हो या फिर नवरात्रि, दिवाली की। भारतीय त्योहारों के आते ही महिलाएं अपनी खूबसूरती को संवारने के लिए कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी त्योहारों के लिए एथनिक आउटफिट्स और ज्वेलरी की खरीदारी में जुट गई हैं, तो शॉपिंग के समय मोर यानी पीकॉक मोटिफ इयररिंग्स की खरीदारी करना न भूलें।
5 खूबसूरत पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस
मोर डिजाइन वाली ज्वेलरी सालों से महिलाओं की पसंद बनी हुई है। ऐसे में आप भी त्योहारों पर इस तरह के इयररिंग्स पेयर कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खूबसूरत पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस के बारे में -
1. मीनाकारी पीकॉक डिजाइन इयररिंग्स
त्योहारों पर मीनाकारी ज्वेलरी पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। ऐसे में आप मीनाकारी वर्क वाले इन खूबसूरत मोर इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स डिजाइन बांधनी और लहरिया साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत लुक देंगे।
(image credit: pinterest/Swara)
2. एंटीक टेम्पल गोल्ड पीकॉक झुमकी
आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए और भीड़ से अलग दिखने के लिए इस तरह के दक्षिण भारतीय परंपरा वाले क्लासिक इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन में टेम्पल आर्ट और मोर की खूबसूरत नक्काशी की जाती है, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसे आप हैवी कांजीवरम साड़ियों या बनारसी सूट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/EtsyCA)
3. बोहो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पीकॉक इयररिंग्स
आप चाहें, तो किसी भी खास त्योहार पर इस तरह के खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड पीकॉक डिजाइन इयररिंग्स शामिल करके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें आप किसी भी तरह की इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज या गरारा सेट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/Etsy)
4. कुंदन एंड पर्ल एम्बेलिश्ड पीकॉक इयररिंग्स
कुंदन और पर्ल ज्वेलरी भी चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। ऐसे में आप आने वाले किसी भी त्योहार पर कुंदन और मोतियों से बने ये खूबसूरत मोर डिजाइन इयररिंग्स चुनकर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप हैवी गोटा-पट्टी या जरी वर्क वाली ड्रेसेज के साथ पेयर कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/Etsy)
5. मॉडर्न पीकॉक झुमकी पैटर्न इयररिंग्स
अगर आप किसी भी त्योहार पर थोड़ा डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो मॉडर्न पीकॉक झुमकी पैटर्न इयररिंग्स आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे। ऐसे इयररिंग्स को पहनने के बाद गले में हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इन्हें हैवी अनारकली सूट या कुर्ता-प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/EtsyFR)
किसी भी खास मौके या फेस्टिवल पर भीड़ से अलग दिखने के लिए आप ऊपर बताए गए इन पीकॉक इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इन्हें आप सही आउटफिट और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल करके सबसे अलग दिख सकती हैं। मोर डिजाइन वाले इयररिंग्स न सिर्फ आपके लुक को कंप्लीट करेंगे, बल्कि त्योहारों पर आपको एक ग्रेसफुल और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1789118262652_m.webp)