मारवाड़ी नथ के डिजाइंस आजकल काफी ज्याजा ट्रेंड कर रहे हैं। शादी के लुक के साथ आजकल महिलाएं इस तरह के नथ डिजाइन काफी पसंद कर रही हैं। शादी में अगर नथ का डिजाइन सही से न चुना जाए, तो यह आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर चुनना चाहिए। मारवाड़ी नथ अपने शाही लुक की वजह से काफी पसंद किया जाता है। रॉयल वेडिंग में अक्सर महिलाएं अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए इस तरह के पारंपरिक नथ डिजाइन पहनना पसंद करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मारवाड़ी नथ के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में बताएंगे। शादी के लुक में चार चांद लगाने के लिए इन ट्रेंडी नथ डिजाइन का चयय कर सकती हैं।

झूमर स्टाइल मारवाड़ी नथ

इस तरह के नथ डिजाइंस में नीचे की तरफ झूमर की तरह मोतियां लटकी रहती हैं। यह स्टोन या मोती वाली डिजाइन हो सकता है। अक्सर महिलाएं इसमें गोल्ड वाले नथ ज्यादा चुतनी हैं, क्योंकि यह उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना देता है। गोल्डन कलर हर रंग के आउटफिट के साथ मैच हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Pahadi Nath Designs: चेहरे की खूबसूरती को डबल कर देंगे ये 5 सबसे खूबसूरत पहाड़ी नथ के डिजाइंस, देखें नए कलेक्शंस

मारवाड़ी गोल्ड नथ डिजाइंस

मारवाड़ी नथ की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह किसी भी दुल्हन को राजस्थानी महारानी जैसा शाही लुक देती है। केवल एक नथ के डिजाइंस से ही आपका लुक रॉयल बन जाता है। यही कारण है कि लोग नथ का चयन ध्यान से करते हैं। कुंदन वर्क वाले डिजाइंस में कुंदन स्टोन लगे होते हैं। इसमें छोटी-छोटी लटकन वाली डिजाइंस को आप चुन सकती हैं। यह हर तरह के ब्राइडल लहंगे के साथ जचती है। इसके अलावा मारवाड़ी गोल्ड नथ भी काफी ट्रेंड में है।

इसे भी पढ़ें- Jodha Nath Designs: शादी के बाद बहू के पहले जन्‍मद‍िन पर दें ये जोधा नथ, महारानी जैसा म‍िलेगा लुक

image credit- AnupamaNahar/Ranawat/pinetrest

मोती वाले गोल बड़ी मारवाड़ी नथ डिजाइंस

यह दिखने में काफी हैवी होती है, लेकिन वजन इनका ज्यादा नहीं होती। हल्की और छोटी मोतियों से इसे बनाया जाता है। रॉयल वेडिंग में महिलाएं इस तरह का नथ डिजाइन चुनती हैं। यह आपकी शादी की तस्वीरों में चार चांद लगा देंगी। वाइट कलर वाली मोतियों का नथ डिजाइन ज्यादा पसंद किया जाता है। राजपूताना स्टाइल लुक के लिए आप इस तरह का नथ चुन सकती हैं।

image credit- WeddingBazaar /pinterest

मीनाकारी मारवाड़ी नथ

मारवाड़ी नथ के डिजाइंस में मीनाकारी का ट्रेंड भी काफी ज्यादा है। रंग-बिरंगी नथ की खास बात यह है कि आपको इसे किसी भी कपड़े के साथ मैच करने की चिंता नहीं रहती। इसमें हर तरह के रंग होते हैं, इसलिए हर कपड़ों के साथ जच जाती है।


image credit- Kanika Rathore/pinterest

इसके अलावा आप अगर और हैवी लुक चाहती हैं, तो डबल लेयर मारवाड़ी नथ,स फ्लोरल मारवाड़ी नथ और अनकट पोल्की मारवाड़ी नथ भी ले सकती हैं। यह भी रॉयल लुक देते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-pinterest