महालक्ष्मी व्रत के शुभ अवसर पर अधिकतर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा आराधना करती हैं। वे एक से एक सुंदर एथनिक ड्रेसेस पहनने के साथ मकूप और ज्वेलरी भी शमिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पूजा के दिन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अपनी साड़ी या सूट के साथ कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत बैंगल सेट्स डिजाइंस स्टाइल कर सकती हैं।

5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस

त्योहार पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए बैंगल्स खास भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के दौरान अपने हाथों में सुंदर बैंगल्स पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये 5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं।

1. लाल और सफेद राजपूती बैंगल सेट

सुहागिन महिलाओं के लिए महालक्ष्मी व्रत के दौरान पहनने के लिए लाल और सफेद रंग का राजपूती बैंगल सेट सबसे बेस्ट हो सकता है। यह आपके हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही, साथ ही आपके पूरे फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगा।

किसके साथ पहनें: इस तरह के बैंगल सेट को आप सिल्क या पारंपरिक बांधनी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 

(image credit: pinterest/Eternz)

2. मीनाकारी और कुंदन वर्क बैंगल सेट

अगर आप पूजा वाले दिन अपने हाथों में हैवी और रॉयल बैंगल सेट पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए रंग-बिरंगे कुंदन और मीनाकारी वर्क वाला बैंगल सेट सबसे सही रहेगा।

किसके साथ पहनें: इसे आप हैवी बनारसी या कांजीवरम साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। 

(image credit: pinterest/Vedanti)

3. वेलवेट कड़ा और गोटा-पट्टी बैंगल सेट

वेलवेट चूड़ा डिजाइन्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो खासतौर पर नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट माने जाते हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में आपका यह पहला महालक्ष्मी व्रत है, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप वेलवेट कड़ा और गोटा-पट्टी बैंगल सेट चुन सकती हैं।

किसके साथ पहनें: इसे आप वेलवेट साड़ी या किसी भी हैवी अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।

(image credit: pinterest/Crafty GemS)

4. पर्ल वर्क बैंगल सेट 

पर्ल वर्क वाले बैंगल सेट भी इन दिनों बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। महालक्ष्मी व्रत के दिन पहनने के लिए यह एक बहुत ही एलिगेंट ऑप्शन है। ऐसे बैंगल सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे या फिर आप किसी भी लोकल चूड़ी की दुकान से इन्हें खरीद सकती हैं।

किसके साथ पहनें: इस तरह के बैंगल सेट को आप किसी भी पेस्टल शेड या लाइट कलर की साड़ी के साथ पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/preet)

5. मिरर वर्क बैंगल सेट

महालक्ष्मी व्रत के दौरान पहनने के लिए मिरर वर्क बैंगल सेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बारीक मिरर वर्क होने की वजह से रोशनी में आपके हाथों की चमक और खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। 

किसके साथ पहनें: इसे आप डार्क कलर की किसी भी सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Libasaa_ic)

निष्कर्ष: अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के दौरान सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो अपनी खूबसूरत साड़ी के साथ ऊपर बताए गए लेटेस्ट और ट्रेंडी बैंगल सेट को शामिल कर सकती हैं। ये बैंगल सेट आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाएंगे और आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।